BREAKING NEWS:

बेटियों को सशक्त बनाना ही विकसित समाज की नींव : सीडीपीओ बालम राम वर्मा

Image
  जोगिंदर नगर, 09 जुलाई। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला द्राहल में छात्राओं के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) बालम राम वर्मा ने की। कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक राहुल ठाकुर ने छात्राओं को करियर काउंसिलिंग के महत्व, विभिन्न रोजगार एवं उच्च शिक्षा के अवसरों तथा अपने लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रंजना ने व्यक्तिगत स्वच्छता (पर्सनल हाइजीन), संतुलित जीवनशैली और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी। बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) बालम राम वर्मा ने छात्राओं को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी देते हुए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मदर टेरेसा योजना, विधवा पुनर्विवाह योजना, बेटी है अनमोल योजना, मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना, महिला स्वयं रोजगार योजना सहित अन्य विभागीय योजनाओं के उद्देश्य एवं लाभों से अवगत कराया।...

राजकीय महाविद्यालय लड भड़ोल में आर्थिक जागरूकता परीक्षा का आयोजन

 

राजकीय महाविद्यालय लड भड़ोल, जिला मंडी के अर्थशास्त्र विभाग और इंटरनल क्वालिटी अश्योरेंस सैल के सहयोग से आर्थिक जागरूकता परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में विभाग के सभी विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य सामान्य आर्थिक जागरूकता, विषय में रुचि और छात्रों को अर्थशास्त्र के प्रति प्रोत्साहित करना रहा। इसके अंतर्गत कुल 100 प्रश्न दिए गए थे जिनमें से 75 प्रश्न वस्तुनिष्ठ तथा 25 प्रश्न सब्जेक्टिव प्रकृति के थे। इस परीक्षा में ईशा बी. ए. तृतीय वर्ष व सुजल भारती बी. ए. द्वितीय वर्ष ने सबसे अधिक अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि रोहिणी ठाकुर बी. ए. तृतीय वर्ष और भावना कुमारी बी. ए. द्वितीय वर्ष ने क्रमशः द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया। इसके अतिरिक्त पायल बी. ए. प्रथम वर्ष ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। इस मौके पर महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. मुनीष ठाकुर ने सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र तथा पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यक्रम संयोजक तथा इंटरनल क्वालिटी अश्योरेंस सैल के संयोजक और सभी विजेताओं सहित सफल कार्यक्रम आयोजन के लिए बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की।




 

Comments