BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

लडभड़ोल क्षेत्र के तहत पड़ने वाले गांव भराडपटट के रहने वाले एक व्यक्ति की टांडा मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मंगलवार को मौत होने का समाचार प्राप्त हुआ है।

 

लडभड़ोल क्षेत्र के तहत पड़ने वाले गांव भराडपटट के रहने वाले एक व्यक्ति की टांडा मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मंगलवार को मौत होने का समाचार प्राप्त हुआ है।प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 दिन पहले बलवीर सिंह 40 वर्षीय पुत्र हारडु राम निवासी भराडपटट अपनी बहन के घर जन्मदिन में गया हुआ था और उस दौरान उसका पांव से फिसलने से गिर गया और जहां उसे पीठ पर गहरी चोट आई थी।जिसके बाद परिजनों द्वारा उसे स्थानीय अस्पताल लडभड़ोल ले जाया गया था।जिसके के बाद डॉक्टरो द्वारा उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया गया था।जहां व्यक्ति का इलाज चल रहा था इलाज के दौरान मंगलवार सुबह ही व्यक्ति ने दर्द ना सहते हुए दम तोड़ दिया।वहीं स्थानीय पुलिस चौकी लडभड़ोल में मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम हेतु शव को अपने कब्जे में ले लिया गया है और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी ने बताया कि गिरने से व्यक्ति घायल हुआ था और इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई है!उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Comments