BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

हिमाचल राज्य सहकारी बैंक शाखा लडभड़ोल में बतौर चतुर्थ श्रेणी पर सेवारत एक युवक की अचानक तबीयत खराब होने से उसकी मृत्यु होने का समाचार प्राप्त हुआ है।


 हिमाचल राज्य सहकारी बैंक शाखा लडभड़ोल में
बतौर चतुर्थ श्रेणी पर सेवारत एक युवक की अचानक तबीयत खराब होने से उसकी मृत्यु होने का समाचार प्राप्त हुआ है।प्राप्त जानकारी के अनुसार हिमाचल राज्य सहकारी बैंक लडभड़ोल में चतुर्थ श्रेणी के पद पर सेवारत एक युवक लडभड़ोल के मठा-ठाणा निवासी राजीव कुमार 25 वर्षीय पुत्र देशराज हर रोज की तरह सोमवार सुबह अपनी ड्यूटी पर शाखा लडभड़ोल में पहुंचा और कुछ देर बाद उसकी अचानक तबीयत खराब होने पर बैंक के शाखा प्रबंधक व अन्य कर्मचारियों द्वारा उपचार के लिए उसे सिविल अस्पताल लडभड़ोल ले जाया गया।जहां पर तैनात डॉ गौरव ठाकुर ने कुछ समय तक प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।शाखा प्रबंधक हंसराज कपूर ने बताया कि हर रोज की तरह सोमवार को अपने ड्यूटी पर पहुंचा था तो वहां पर चाय पिलाने के कुछ देर बाद युवक की तबीयत बिगड़ी और उसे उल्टी भी हुई उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।वही लडभड़ोल पुलिस में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है,और शव को पोस्टमार्टम हेतु जोगिन्दरनगर ले जाया गया है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।

 

Comments