BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंजालग में शिक्षा संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ,25 अभिभावकों ने इस कार्यक्रम में लिया भाग

 

रावमापा पंजालग में शुक्रवार को शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता एसएमसी प्रधान बबली देवी ने की।स्कूल प्रांगण में पहुंचने पर एसएमसी प्रधान का स्कूल प्रधानाचार्य देशराज ने उनका स्वागत भी किया। इस शिक्षा संवाद कार्यक्रम में 25 अभिभावकों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया,और शिक्षा के संबंधित हर बिंदुओं पर अभिभावकों द्वारा चर्चा की गई।स्कूल प्रधानाचार्य देशराज ने बताया कि इस एसएमसी के शिक्षा संवाद कार्यक्रम में विद्यालय के जितने भी विकास के बिंदु हैं,उस पर चर्चा की गई,और स्वास्थ्य के बारे में,हाल ही में टर्म परीक्षाएं हुई उसके बारे में भी चर्चा की गई है।उन्होंने कहा कि खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रमुखता के साथ इस बैठक में चर्चा की गई।उन्होंने सभी अभिभावकों का धन्यवाद किया और शिक्षा संवाद का समापन किया।इस दौरान एसएमसी प्रधान बबली देवी सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।



 

Comments