BREAKING NEWS:

सड़क सुरक्षा क्लब द्वारा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा ) राजकीय महाविद्यालय लड भडोल में सड़क सुरक्षा क्लब के द्वारा  एक रोचक एवं ज्ञानवर्धक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रकाश चौहान के मार्गदर्शन तथा क्लब संयोजक प्रो. पंकज कुमार के नेतृत्व में किया गया। इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय की पांच टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे गए, जिनका प्रतिभागियों ने बड़े उत्साह और ज्ञान के साथ उत्तर दिया। इसके अंतर्गत दीपिका और प्रिया प्रथम स्थान पर सचिन व साहिल द्वितीय स्थान पर तथा गुंजन तथा दीक्षा तृतीय स्थान पर रहे। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा यातायात नियमों की जानकारी प्रदान करना था। कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य प्रकाश चौहान ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है और ऐसे कार्यक्रम युवाओं में जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं। इस अवसर पर सड़क सुरक्षा क्लब द्वारा पूरे सत्र के दौरान आयोज...

जोगिन्दर नगर में 22 दिसम्बर को वाहनों की पासिंग व 23 दिसम्बर को होगा ड्राइविंग टेस्ट-एसडीएम


 जोगिन्दर नगर, 17 दिसम्बर-जोगिन्दर नगर में आगामी 22 दिसम्बर को वाहनों की पासिंग होगी जबकि 23 दिसम्बर को ड्राईविंग टेस्ट लिया जाएगा। ड्राईविंग टेस्ट में भाग लेने के लिए ऑनलाइन स्लॉट बुक करवाना अनिवार्य होगा।
इस बारे जानकारी देते हुए एसडीएम जोगिन्दर नगर डॉ. (मेजर) विशाल शर्मा ने बताया कि ड्राईविंग टेस्ट में भाग लेने वालों को ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग करवानी होगी। ऑनलाइन स्लॉट प्राप्त करने के लिए अभ्यर्थियों को वेबसाइट  http://www.parivahan.gov.in/parivahan   पर जाना होगा। 22 दिसम्बर को होने वाले ड्राईविंग टेस्ट में भाग लेने वाले इच्छुक अभ्यर्थी 20 दिसंबर को प्रातः 10 बजे से ऑनलाइन स्लॉट बुक करवा सकते हैं। इसके अतिरिक्त 23 दिसम्बर को वाहनों की पासिंग होगी।

Comments