BREAKING NEWS:

लड़भड़ोल महाविद्यालय में एचआईवी जागरूकता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

Image
राजकीय महाविद्यालय लड़भड़ोल में रेड रिबन क्लब के सौजन्य से 'एचआईवी एवं संबंधित मुद्दे: भ्रांतियों और गलतफहमियों का निवारण' विषय पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला एवं अतिथि व्याख्यान का सफल आयोजन किया गया। महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. मुनीश ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को इस संवेदनशील विषय के प्रति जागरूक करना और समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करना था। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित डॉ. मीनाक्षी ने विद्यार्थियों को एचआईवी से जुड़े विभिन्न पहलुओं, बचाव के तरीकों तथा सही जानकारी के महत्व के बारे में विस्तार से मार्गदर्शित किया। कार्यक्रम की संयोजिका एवं रेड रिबन क्लब की प्रभारी प्रो. अनीता ने मुख्य वक्ता सहित सभी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों को धन्यवाद दिया।

जोगिन्दर नगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से 5 लोगों ने दाखिल किये नामांकन पत्र


 फोटो-एक: कुशाल भारद्वाज
फोटो-दो: रविन्द्र पाल सिंह
फोटो-तीन: संजीव
फोटो-चार: नरेन्द्र कुमार
फोटो-पांच: मेहर चंद

जोगिन्दर नगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से 5 लोगों ने दाखिल किये नामांकन पत्र
जोगिन्दर नगर, 25 अक्तूबर-हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 के लिए जोगिन्दर नगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से नामांकन पत्र दाखिल करने के आखिरी दिन आज कुल 5 लोगों ने नामांकन पत्र भरे हैं।
इस बात की पुष्टि करते हुए रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम जोगिन्दर नगर डॉ. (मेजर) विशाल शर्मा ने बताया कि 31-जोगिन्दर नगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से आज कुल पांच लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। जिनमें कुशाल भारद्वाज (53 वर्ष) सुपुत्र दौलत राम गांव बसेहड़ व डाकखाना नौहली तहसील जोगिन्दर नगर ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माक्र्सवादी), रविन्द्र पाल सिंह (51 वर्ष)सुपुत्र प्रेम पाल सिंह गांव व डाकघर बड़ी मकरीड़ी उप तहसील मकरीड़ी तहसील जोगिन्दर नगर ने आम आदमी पार्टी, संजीव (48 वर्ष) सुपुत्र अमर सिंह भंडारी गांव गडूही डाकखाना भराडू तहसील जोगिन्दर नगर ने बतौर आजाद उम्मीदवार, नरेंद्र कुमार ( 47 वर्ष) सुपुत्र परमानंद हाउस नम्बर 90/4, सूहड़ा मुहल्ला तहसील मंडी ने बहुजन समाज पार्टी तथा मेहर चंद (67 वर्ष) सुपुत्र कालू राम गांव भराडपट्ट, डाकघर बसोना तहसील लडभड़ोल ने राष्ट्रीय लोकनीति पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है।
रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि नामांकन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन के बाद जोगिन्दर नगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से अब कुल 12 नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं जिनमें से मेहर चंद ने दो नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। उन्होने बताया कि 27 अक्तूबर को प्रात: 11 बजे दाखिल नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी तथा 29 अक्तूबर को सायं तीन बजे तक नाम वापिस लिये जा सकते हैं।








Comments