BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंडोल लहराया जीत का परचम 🏆

Image
 🏆 राजकीय  वरिष्ठ माध्यमिक   पाठशाला  पंडोल  अंडर-19 बॉयज़ टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया । विद्यालय की टीम ने कबड्डी में हिम फ्लॉवर पब्लिक सीनियर सेकंडरी को हरा कर  कबड्डी की विजेता बनी | इस शानदार उपलब्धि के उपलक्ष्य में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री रविंदर भलारिया ने खिलाड़ियों का विद्यालय परिसर में भव्य स्वागत किया। उन्होंने बच्चों को माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर उनकी सफलता की खुशी मनाई तथा उन्हें भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।प्रधानाचार्य ने बताया कि  कबड्डी की यह ट्राफी 20 वर्षों बाद इस विद्यालय के हासिल की है |  इस शानदार उपलब्धि पर खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत DPE श्री अतुल शर्मा जी के कुशल मार्गदर्शन तथा विद्यार्थियों की अथक मेहनत, लगन और अनुशासन का परिणाम है।  इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा और सभी ने खिलाड़ियों को उनकी शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

राजकीय महाविद्यालय लड भड़ोल में 'हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत नारा लेखन व प्रस्तुतिकरण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।


 राजकीय महाविद्यालय लड भड़ोल में 'हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत नारा लेखन व प्रस्तुतिकरण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. मुनीष ठाकुर के सम्बोधन के साथ किया गया। इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय के 14 छात्र- छात्राओं ने भाग लिया। सभी विद्यार्थियों ने उक्त थीम पर अपने नारों को लिखकर व बोलकर अपनी प्रस्तुति दी। इस अवसर पर महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. मुनीष ठाकुर ने बताया कि हमारे राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की अभिव्यक्ति हम सब के लिए गौरव की बात है। हमारे राष्ट्रीय प्रतीक हम सबको एकता के सूत्र में बांधने  का कार्य करते हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि भारत की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर इस वर्ष हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से आज़ादी दिलाने वाले सभी स्वतंत्रता सैनानियों की कुर्बानियों के प्रति सच्ची श्रधांजलि देने का प्रयास किया जा रहा है।

 

Comments