BREAKING NEWS:

बेटियों को सशक्त बनाना ही विकसित समाज की नींव : सीडीपीओ बालम राम वर्मा

Image
  जोगिंदर नगर, 09 जुलाई। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला द्राहल में छात्राओं के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) बालम राम वर्मा ने की। कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक राहुल ठाकुर ने छात्राओं को करियर काउंसिलिंग के महत्व, विभिन्न रोजगार एवं उच्च शिक्षा के अवसरों तथा अपने लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रंजना ने व्यक्तिगत स्वच्छता (पर्सनल हाइजीन), संतुलित जीवनशैली और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी। बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) बालम राम वर्मा ने छात्राओं को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी देते हुए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मदर टेरेसा योजना, विधवा पुनर्विवाह योजना, बेटी है अनमोल योजना, मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना, महिला स्वयं रोजगार योजना सहित अन्य विभागीय योजनाओं के उद्देश्य एवं लाभों से अवगत कराया।...

लडभडोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत दलेड के गांव बीरू के एक युवक ने गलती से जहरीला पदार्थ का सेवन करने से मौत का समाचार प्राप्त हुआ है।

                                        संकेतिक फोटो

लडभडोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत दलेड के गांव बीरू के एक युवक ने गलती से जहरीला पदार्थ का सेवन करने से मौत का समाचार प्राप्त हुआ है।मिली जानकारी के अनुसार बीरू निवासी 35 वर्षीय ने गलती से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जहां उसने बीच रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया।आपको बता दें कि जैसे ही युवक बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे के आसपास अपनी दुकान बलोटु आया और गलती से जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया।जिसके बाद युवक को उल्टी होने लगी जिसके बाद उसने अपने परिजनों को बताया कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है।जिसके बाद परिजनों द्वारा उसे निजी गाड़ी के माध्यम से नागरिक अस्पताल लडभड़ोल लाया गया और जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद डॉ अपराजिता ने युवक को 108 एंबुलेंस के माध्यम से सिविल अस्पताल बैजनाथ रेफर किया गया।जहां युवक ने बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया।वहीं बैजनाथ पहुंचते ही डॉक्टरों द्वारा युवक को मृत घोषित कर दिया गया।पुलिस चौकी प्रभारी मुंशी राम ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया हैं और पोस्टमार्टम हेतु शव को अपने कब्जे में ले लिया है।पोस्टमार्टम करने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।मामले की पुष्टि करते हुए एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है।

Comments