BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कार्यकारिणी का गठन!

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय भराड़पट की संयुक्त एसएमसी कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से श्रीमती रेणु देवी को प्रधान तथा श्रीमती सीमा को उपप्रधान चुना गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य  राजेश चंद कटोच, सेंट्रल हैड टीचर श्रीमती सीमा शर्मा , अभिभावक तथा अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। नवनिर्वाचित एसएमसी कार्यकारिणी को बधाई और शुभकामनाएं।

एकल अभियान द्वारा मनाया गया आजादी का 75 वां अमृत महोत्सव


 बनान्दर में रैली द्वारा एकल अभियान के तहत आजादी का  75 वां अमृत महोत्सव मनाया गया जिसमें नारेबाजी  की गई तथा उसमें संच सिमस की संच प्रमुख स्वीटी आचार्य, मंजू, राधा, चंचला, रीना, सपना, तुप्ता, मंधु मीना लता आदि शामिल रही।

Comments