BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कार्यकारिणी का गठन!

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय भराड़पट की संयुक्त एसएमसी कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से श्रीमती रेणु देवी को प्रधान तथा श्रीमती सीमा को उपप्रधान चुना गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य  राजेश चंद कटोच, सेंट्रल हैड टीचर श्रीमती सीमा शर्मा , अभिभावक तथा अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। नवनिर्वाचित एसएमसी कार्यकारिणी को बधाई और शुभकामनाएं।

लडभड़ोल: जमथला में चाय की दुकान से 10 बोतल देशी शराब बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज


 पुलिस चौकी लडभडोल के अधीन गांव जमथला मे ध्यान सिंह सपुत्र तुलसीराम की चाय की दुकान से 10 बोतल देशी शराब बरामद गई है।बता दें कि पुलिस चौकी प्रभारी लडभडोल मुन्शी राम अपने पुलिस बल के साथ मुकाम जमथला में मौजूद था तो गुप्त सूचना के आधार पर एक चाय की दुकान से 10 बोतल देशी शराब बरामद की।

Comments