BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

CONGRATULATIONS!लडभङोल तहसील की ग्राम पंचायत पंजालग के गांव कन्हारग के गांधी राम राणा को स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए मिला हिमाचल रत्न!


 तहसील क्षेत्र लडभड़ोल के गांधी राम राणा को मिला हिमाचल रत्न | लड़ भड़ोल तहसील की कथोण पंजालग पंचायत के कन्हारग गांव के गांधी राम राणा को स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए ये सम्मान दिया गया है। गांधी राम राणा वर्तमान में सर गंगा राम हॉस्पिटल नई दिल्ली में सीनियर एडमिनिस्ट्रीव ऑफिसर के पद पर आसीन हैं। साथ ही वे सर गंगा राम हॉस्पिटल नई दिल्ली के स्टाफ वेलफेयर बोर्ड के सेक्रेटरी भी हैं। गांधी राम राणा एक समाजसेवी के रूप में भी जाने जाते हैं। उन्होंने मंडी जन कल्याण सभा के माध्यम से कई आंखों के निशुल्क कैंप, फ्री चेकअप कैंप, और कई तरह से लोगों की मदद की है। गांधी राम राणा को उनके इस नेक व सराहनीय कार्यों के लिए पिरियोडिक प्रेस क्लब ऑफ इंडिया ने आज रविवार को चंडीगढ़ में उन्हें ये सम्मान प्रदान किया। गांधी राम राणा ने खबर दी न्यूज को बताया कि वे इस सम्मान की प्राप्ति की लिए अपने सभी क्षेत्र वासियों को बधाई देते हैं। उन्होंने कहा की ये उनके परिवार व क्षेत्र के संस्कार ही थे जिसने उन्हें कर्तव्यनिष्ठ बनाया । उन्होंने कहा की वे आगे भी समाज के प्रति अपनी जिम्मेवारियों का पूर्ण रूप से निर्वाहन करते रहेंगे। गांधी राम राणा को मिले इस सम्मान से पूरी क्षेत्र में खुशी की लहर है। क्षेत्र के लोगों ने भी उन्हें बधाई दी है।


Comments