BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

लडभड़ोल तहसील क्षेत्र के प्रसिद्ध नागेश्वर महादेव कुड्ड में हर साल की तरह इस साल भी 3 दिवसीय मेले का आयोजन हो गया है।

 

लडभड़ोल तहसील क्षेत्र के प्रसिद्ध नागेश्वर महादेव कुड्ड में हर साल की तरह इस साल भी 3 दिवसीय मेले का आयोजन हो गया है।लडभड़ोल में नागेश्वर महादेव कुड्ड के प्रति गहरी आस्था होने के चलते मंदिर में काफी संख्या में भीड़ जुटती है।मंदिर कमेटी कुड्ड नागेश्वर महादेव के अध्यक्ष ने शुकवार को कहा कि लडभड़ोल क्षेत्र के समस्त युवक मंडल, समस्त महिला मंडलों, व्यापर मंडल सहित प्रत्येक गांव के लोगों को निमंत्रण देकर इस मेले में शामिल होने की अपील की है ताकि सदियों से चली आ रही मेले की परम्परा को आगे बढ़ाया जा सके।वहीं शुक्रवार को मेला कमेटी द्वारा तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।तथा पूजा अर्चना के साथ मेला की प्रतिष्ठा हो चुकी है।वही मेले की दुकानें सजनी शुरू हो गई हैं।आपको बात कि पहले ही 5 से 6 टीमों ने वॉलीवाल मैच खेलने के लिए पहुंच चुकी हैं।मंदिर कमेटी कुड्ड नागेश्वर महादेव अध्यक्ष ने बताया कि 28 मई शनिवार और 29 मई रविवार इस मेले में खेलकूद प्रतियोगिता व महिलाओं के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।28 मई को होने वाले मेले का शुभारंभ लडभडोल पंचायत के वार्ड मेंबर शेर सिंह तथा मेले का समापन जोगिन्दरनगर विधायक प्रकाश राणा करेंगे।इस मेले में मुख्यता बालीबॉल, कुश्ती, रस्साकशी, म्यूजिक चेयर, कब्बडी, तमक तथा मटका तोड़ जैसे खेल खेले जायेंगे। हर खेल में विजेता खिलाडियों को इनामी राशि भी प्रदान की जाएगी।

Comments