BREAKING NEWS:

लडभड़ोल के प्राचीन दलेड मंदिर में विहिप की बैठक, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार

Image
लडभड़ोल के प्राचीन दलेड मंदिर में विहिप की बैठक, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार विश्व हिन्दू परिषद जिला जोगिंद्रनगर के द्वारा रविवार को लडभड़ोल क्षेत्र के प्राचीन श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर दलेड में भड़ोल प्रखंड की एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता विहिप जोगिंद्रनगर के जिलाध्यक्ष करण कटोच ने की। बैठक की शुरुआत में मंदिर के महंत लाल गिरी महाराज का विशेष आशीर्वाद व मार्गदर्शन उपस्थित सदस्यों को प्राप्त हुआ। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष करण कटोच ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 19 मार्च से वर्ष प्रतिपदा तक सभी प्रखंडों में 'राम महोत्सव' के कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा मातृ शक्ति और दुर्गा वाहिनी द्वारा सीता नवमी का पर्व मनाया जाएगा। वहीं, 2 अप्रैल को बजरंग दल के कार्यकर्ता हनुमान जयंती मनाएंगे। इसके साथ ही 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक 'धर्म रक्षा' कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। विहिप ने समस्त हिन्दू समाज से इन धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है। बैठक के दौरान...

हिमाचल में भरे जाएंगे डाक सेवकों के 1,007 पद


 भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक सहित 38,926 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर पांच जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

अधिसूचना के अनुसार इस प्रक्रिया में भारतीय डाक में ब्रांच पोस्टमास्टर, असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर और डाक सेवक के 38,926 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। ब्रांच पोस्टमास्टर पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 12 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। जबकि अन्य पदों के लिए उम्मीदवारों को 10 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा।भारतीय डाक विभाग ने इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की है। सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।

इसके अलावा इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार मान्यता प्राप्त बोर्ड के कक्षा 10वीं या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के लिए 100 रुपये आवेदन शुल्क और अन्य आरक्षित वर्ग के लिए कोई फीस नहीं है।

फीस ऑनलाइन क्रेडिट, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिग के माध्यम से दी सकती है। हिमाचल प्रदेश में 1,007 पद भरे जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन के बाद कोई भी प्रवेश परीक्षा नहीं होगी। 10वीं के अंकों के आधार पर ही अभ्यर्थी की चयन प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा।

 

हिमाचल प्रदेश डाक सर्कल के तहत चंबा के लिए 102 पद, हमीरपुर में 131 पद, आरएएएस मंडी सर्कल में पांच पद, सोलन में 108 पद, देहरा गोपीपुर में 91, मंडी में 183, शिमला में 157, ऊना में 38, धर्मशाला में 122, रामपुर बुशहर में 70 पद भरे जाने हैं।

इनमें यूआर श्रेणी में 424, ईडब्ल्यूएस 99, ओबीसी 191, एससी 229, एसटी 47, पीडब्ल्यूडी-ए 4, पीडब्ल्यूडी-बी 5, पीडब्ल्यूडी-सी 7 और पीडब्ल्यूडी-डीई में एक पद शामिल है।

 

ऐसे करें आवेदन
भारतीय डाक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट(https://www.indiapost.gov.in/) पर जाएं
नीचे अप्लाई पर क्लिक करें और इसके बाद सर्कल का चयन करें
पहले पंजीकरण करना होगा( यदि पहले नहीं किया है)
फिर फीस जमा करनी होगी
इसके बाद ऑनलाइन आवेदन करें

 

Comments