BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

राजकीय महाविद्यालय लडभङोल में नई पीटीऐ कार्यकारिणी का हुआ गठन, राजेंद्र कुमार को सर्वसम्मति से चुना गया अध्यक्ष!

 

लडभड़ोल राजकीय महाविद्यालय लड भड़ोल, जिला मंडी में सत्र 2021-22 के लिए अध्यापक अभिभावक संघ (पी. टी. ए.) की आम सभा में कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया । इस बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों का महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य श्री संजीव कुमार ने स्वागत किया। इस बैठक में श्री राजेंद्र कुमार को सर्वसम्मति से पी.टी.ए. अध्यक्ष चुना गया और श्री शमशेर सिंह को उप प्रधान पद के लिए निर्वाचित हुए । श्रीमती वृंदा देवी उप सचिव और श्रीमती बिल्लो देवी कोषाध्यक्ष के रूप में चुने गए। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य श्री संजीव कुमार ने अध्यापक अभिभावक संघ के गठन के महत्व को उजागर करते बताया कि राजकीय महाविद्यालय लड भड़ोल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को केंद्र में रखकर लगातार प्रयासरत है। इस कार्य के लिए अभिभावकों की भूमिका भी हमेशा ही महत्वपूर्ण रहती है। इस कार्य को पूरा करने के लिए अध्यापक अभिभावक संघ का गठन किया जाता है. इसके साथ-साथ महाविद्यालय की विभिन्न जरूरतों भवन निर्माण कार्य सहित अन्य प्राथमिकताओं पर भी गहनता से चर्चा की गई।

Comments