BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

ह्रदय गति से ऑपरेशन के बाद मनरेगा मजदूर की मौत

                          संकेतिक फोटो


 ह्रदय गति से ऑपरेशन के बाद मनरेगा मजदूर की मौत
लांगणा , 9 अगस्त ( राजमल ) लांगणा पंचायत के नेरी कोटला वार्ड के कोटला गांव निवासी मनरेगा मजदूर अनंतराम की हृदय गति से ऑपरेशन के बाद मृत्यु हो गई ।अनंतराम लोक निर्माण विभाग के अधीन मनरेगा में सड़क में कार्य कर रहा था । दोपहर के समय कार्य करते हुए अचानक उनकी छाती में भारी दर्द उठा । जिसके बाद उसे पी एच् सी लांगणा ले गए । जहां से डॉक्टर ने उन्हें जोगिंदर नगर , जोगिंदर नगर से टांडा रेफर कर दिया। फोर्टिज में शाम को उनका ऑपरेशन होने के बाद मृत्यु हो गई । पंचायत प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि इस परिवार के एक सदस्य को लोक निर्माण निर्माण विभाग में नियुक्ति दी जाए ।

Comments