BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभडोल में एसएमसी की कार्यकारिणी का गठन 7 को


  7 अगस्त को प्रातः 11 बजे  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभड़ोल के प्रांगण में एसएमसी की आम सभा का आयोजन किया जा रहा है इस दौरान एसएमसी की कार्यकारिणी का गठन तथा विद्यालय की समस्याओं के बारे में विचार विमर्श किया जाएगा!राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभड़ोल प्रधानाचार्य प्रताप सिंह ने गुरुवार को कहा कि एसएमसी का गठन 2021 से वर्ष 2024 तक के लिए होगा उन्होंने कहा कि बच्चों के अभिभावकों, पुरानी एसएमसी की कार्यकारिणी तथा स्थानीय पंचायत के प्रधान उपप्रधान व वार्ड सदस्यों से आग्रह किया है कि इस सभा में अपनी अपनी उपस्थिति दर्ज करवा कर विद्यालय प्रशासन का सहयोग प्रदान करें।

Comments