BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

एस ओ एस एग्जाम 20 अगस्त से होंगे शुरू, पेपर देने वाले विद्यार्थी बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड!


 सभी SOS के विद्यार्थी जिन्होंने अप्रैल 2021 में बोर्ड के पेपर देने थे , पर covid की वजह से पेपर नहीं दे पाए थे , अब उनके पेपर 20 अगस्त से शुरू हो रहे हैं ।
  पेपर देने वाले विद्यार्थी अपना admit कार्ड बोर्ड की website से डाउनलोड कर लें।
 अधिक जानकारी के लिए स्कूल में संपर्क कर सकते हैं।

 

Comments