BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

CORONA UPDATE ! दुखद समाचार! लडभङोल क्षेत्र के 2 लोगों की कोरोना संक्रमण से हुई मृत्यु!

संकेतिक फोटो


 लडभडोल(मंडी)!लडभड़ोल तहसील क्षेत्र में कोरोना वायरस की वजह से हालात हर रोज बिगड़ते जा रहे हैं। यहाँ रोज़ाना कोरोना वायरस के कई मामले सामने आ रहे है। मंगलवार को लडभड़ोल क्षेत्र से संबधित 2 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गयी। पहले मामले में एक महिला ने नेरचौक के कोविड अस्पताल में दम तोड़ दिया वहीं दूसरे मामले में व्यक्ति ने दिल्ली के मैक्स अस्पताल में आखिरी साँस ली।  जानकारी के अनुसार पहले मामले में लडभड़ोल क्षेत्र की ममान-बनांदर पंचायत के स्यूंन गांव की एक 60 वर्षीय महिला को साँस लेने की दिक्क्त के चलते लडभड़ोल अस्पताल लाया गया था जहां से महिला की गंभीर हालत को देखते हुए नेरचौक के कोविड अस्पताल रेफर किया गया था। नेरचौक में महिला का टेस्ट होने पर वह कोरोना से संक्रमित पायी गयी थी।  मंगलवार को महिला की मौत हो गयी।  पंचायत प्रधान महेंद्र सिंह ने मामले की पुष्टि की है।  वहीं दूसरे मामले में कोलंग पंचायत के कलेहड़ू गांव के 39 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना संक्रमण के चलते दिल्ली के मैक्स अस्पताल में मौत गयी।  कोरोना से लक्षण आने के चलते व्यक्ति ने दिल्ली में पिछले सप्ताह अपना टेस्ट करवाया था जिसमें कोरोना संक्रमण की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी थी।  कुछ दिन बाद व्यक्ति की हालत गंभीर होने पर उसे दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां मंगलवार को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मामले की पुष्टि कोलंग पंचायत प्रधान अनीता देवी ने की है। हम इस दुखद समाचार पर खेद व्यक्त करते हैं और परिजनों के प्रति सांत्वना जाहिर करते हैं। हमारा जनता से निवेदन है कि संक्रमण को हल्के में ना लें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करें। सतर्क रहें सुरक्षित रहें।

STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।
महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM



 

Comments