BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

CORONA UPDATE :-लडभङोल के सांडा पत्तन का 25 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित!


 कोरोना संक्रमण का खतरा रुकने का नाम नहीं ले रहा है।  मंगलवार को सिविल अस्पताल लडभडोल में रैपिड एंटीजन के तहत 10 लोगो की सैंपलिंग की गई जिसमें 1 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया हैं। जानकारी के अनुसार एक  25 वर्षीय व्यक्ति को कोरोना संक्रमण ने अपनी चपेट में लिया हैंं। बताया जा रहा है कि यह व्यक्ति आज ही चंडीगढ़ से ही हिमाचल पहुंचा हैं और इस व्यक्ति ने एहतियात  के तौर पर सिविल अस्पताल लडभडोल में अपना सैंपल दिया जहां इनकी रिपोर्ट कोरोना संक्रमित पाई गई,व अन्य 9 की रिपोर्ट नेगेटिव पाई हैं।स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस व्यक्ति को 17 दिनों तक होम आईसोलेट कर दिया है,मामले की पुष्टि मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर रोहित चौहान ने की हैं।

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर को देखते हुए हमारा जनता से निवेदन है कि संक्रमण को हल्के में ना लें और प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। सतर्क रहें सुरक्षित रहें। सार्वजनिक स्थानों पर मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग जरूर करें।

Comments