BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

दुखद समाचार! लांगणा में एक व्यक्ति की कोरोनावायरस संक्रमण से हुई मृत्यु!

 

शनिवार को सिविल हॉस्पिटल जोगिंदरनगर में कोरोना से एक पचास वर्षीय व्यक्ति कि मृत्यु का मामला सामने आया हैं। मिली जानकारी के अनुसार 

लडभडोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत लांगणा के पचास वर्षीय व्यक्ति को शनिवार को सिविल अस्पताल जोगिंदरनगर इलाज के लिए लाया गया था, वह एक सप्ताह से घर पर बीमार था। अस्पताल में कोरोना टेस्ट लेने पर वो पोस्टिव निकले। फिर इस व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद उसे नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया लेकिन उसकी मृत्यु जोगिंदर नगर अस्पताल में ही हो गई। मामले की पुष्टि वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी रोशन लाल कौंडल ने की। हम इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त करते हैं।

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर को देखते हुए हमारा जनता से निवेदन है कि संक्रमण को हल्के में ना लें और प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। सतर्क रहें सुरक्षित रहें। सार्वजनिक स्थानों पर मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग जरूर करें।

STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।
महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM



 

Comments