BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

दो गज दूरी मास्क है जरूरी तभी होगी दर्शनों की आस पूरी माँ चतुर्भुजा के दर्शनों को सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का करना होगा पालन।

 

लांगणा , देश प्रदेश में जिस तरह कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं  तथा नवरात्रे भी शुरू होने वाले हैं तो ऐसे में लोगों को  मंदिरों में दर्शनों के लिए सरकार के द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करना होगा | इस वर्ष चैत्र मास के नवरात्रे तेरह अप्रैल से शुरू हो रहे हैं तथा इक्कीस अप्रैल को समाप्त हो जाएंगे |  विश्व विख्यात देवी मां चतुर्भुजा के मंदिर में दर्शनों के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को भी सरकार के द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देशों का पालन करना होगा | श्री देवी माँ चतुर्भुजा मंदिर सुधार कमेटी बसाहीधार के महासचिव एनआर वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष नवरात्रों में सरकार के द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार ही मन्दिर में दर्शनों की अनुमति होगी | इन नवरात्रों के दौरान मंदिर में किसी भी प्रकार के भंडारे , भजन कीर्तन , हवन यज्ञ आदि पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा तथा मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को दो गज की दूरी और मास्क है जरूरी , का भी पालन करना होगा अन्यथा दर्शनों की आस अधूरी रह जाएगी |

STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।
महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM



 

Comments