BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

लडभङोल की ऊटपुर पंचायत के वार्ड नंबर 1,4,6,7 को बनाया गया माइक्रो कंटेनमेंट जोन!


 पिछले कल कोरोनावायरस संक्रमण के ज्यादा मामले सामने आने परलडभङोल की ऊटपुर पंचायत के वार्ड नंबर 1,4,6,7 को माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। वार्ड नंबर 1 भ्रां में दुर्जन सिंह, प्रकाश चंद, साधु राम के घर और वार्ड नंबर 4 ऊटपुर से विधीचंद, वार्ड नंबर 6 सांडा में महेंद्र सिंह सुरेंद्र सिंह केहर सिंह के घर तथा  वार्ड नंबर 7 माकन में संसार सिंह विजय सिंह रणवीर सिंह घर तक एसडीएम अमित मेहरा के आदेशानुसार तत्काल प्रभाव से निर्देश लागू करते हुए इन क्षेत्रों को पूरी तरह से सील किया जा रहा है अर्थात माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए जा रहे हैं। इन क्षेत्रों में आदमियों का घूमना या वाहन से सवारी करना या यहां वहां घूमना निषेध है। कंटेनमेंट जोन में सामान जाने की व्यवस्था अथॉरिटीज होम डिलीवरी के माध्यम से हो सकती है। अगर कोई व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करता हुआ पाया जाता है तो सेक्शन 188 इंडियन पीनल कोड के तहत कार्यवाही की जा सकती है। जन संदर्भ के लिए यह सूचना जारी की जाती है 


।कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर को देखते हुए हमारा जनता से निवेदन है कि संक्रमण को हल्के में ना लें और प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। सतर्क रहें सुरक्षित रहें। सार्वजनिक स्थानों पर मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग जरूर करें।

STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।
महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM



Comments