BREAKING NEWS:

ऊटपुर निवासी दलेर सिंह वरिष्ठ लेखाधिकारी के पद से सेवानिवृत्त

Image
जोगिंद्रनगर,31 मई: उपमंडल के ऊटपुर (लडभड़ोल) से सबंध रखने वाले दलेर सिंह वरिष्ठ लेखाधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हो गए। बता दें कि दलेर सिंह ने (केंद्रीय सिविल लेखा सेवा) में बतौर वरिष्ठ लेखा अधिकारी (राजपत्रित प्रथम श्रेणी) वित्त मंत्रालय भारत सरकार में 36 वर्षों तक अपनी सेवाएं दी। रविवार को दिल्ली से पैतृक निवास स्थान ऊटपुर पहुंचने पर दलेर सिंह का पारिवारिक सदस्यों व अन्य परिजनों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। सभी ने उनके उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन की कामना करते हुए ईश्वर से उनके उज्ज्वल भविष्य की प्रार्थना की। जोगिंद्रनगर: वरिष्ठ लेखाधिकारी के पद से सेवानिवृत्त होकर अपने पैतृक निवास स्थान उटपुर पहुंचने पर दलेर सिंह पारिवारिक सदस्यों के साथ।

त्रिवेणी महादेव मंदिर घटौङ में शिवरात्रि को लेकर तैयारियां जोरों शोरों पर! मंदिर कमेटी के प्रधान कल्याण ठाकुर ने दी जानकारी!


 त्रिवेणी महादेव मंदिर घटोड़ के परिसर में 11 व 12 मार्च को महाशिवरात्रि महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए मंदिर प्रशासन व मंदिर कमेटी सदस्यों द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। शिवरात्रि के उपलक्ष्य में गुरुवार को दिनभर भगवान त्रिवेणी महादेव की पूजा-अर्चना होगी। मंदिर कमेटी के प्रधान कल्याण ठाकुर( ग्राम पंचायत ऊटपुर के पूर्व प्रधान) ने कहा कि शिवलिंग का रुद्रभिषेक किया जायेगा तथा रात को भजन कीर्तन होगा। शुक्रवार को महाशिवरात्रि यज्ञ, कन्या पूजन व यज्ञ में पूर्णाहुति के बाद भंडारा लगाया जाएगा।उन्होंने कहा कि लडभड़ोल क्षेत्र सहित तमाम श्रद्धालुओं को सादर आमंत्रित किया है। हर हर महादेव!





STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।
महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM



Comments