BREAKING NEWS:

ऊटपुर निवासी दलेर सिंह वरिष्ठ लेखाधिकारी के पद से सेवानिवृत्त

Image
जोगिंद्रनगर,31 मई: उपमंडल के ऊटपुर (लडभड़ोल) से सबंध रखने वाले दलेर सिंह वरिष्ठ लेखाधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हो गए। बता दें कि दलेर सिंह ने (केंद्रीय सिविल लेखा सेवा) में बतौर वरिष्ठ लेखा अधिकारी (राजपत्रित प्रथम श्रेणी) वित्त मंत्रालय भारत सरकार में 36 वर्षों तक अपनी सेवाएं दी। रविवार को दिल्ली से पैतृक निवास स्थान ऊटपुर पहुंचने पर दलेर सिंह का पारिवारिक सदस्यों व अन्य परिजनों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। सभी ने उनके उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन की कामना करते हुए ईश्वर से उनके उज्ज्वल भविष्य की प्रार्थना की। जोगिंद्रनगर: वरिष्ठ लेखाधिकारी के पद से सेवानिवृत्त होकर अपने पैतृक निवास स्थान उटपुर पहुंचने पर दलेर सिंह पारिवारिक सदस्यों के साथ।

लडभङोल के आईपीएच कार्यालय में एक व्यक्ति हुआ कोरोना संक्रमित!


 लडभडोल में आईपीएच कार्यालय में कार्यरत एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है, जानकारी के साथ जिसका उपचार टांडा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है जिला कांगड़ा की तहसील बैजनाथ गांव कुंसल निवासी एक व्यक्ति लडभडोल में आईपीएस कार्यालय में कार्यरत है जो कि पिछले कई दिनों से अस्वस्थ चल रहा था बुखार को चलते उसने अपना कोविड 19 का टेस्ट करवाया जिसमें वह संक्रमित पाया गया है उसके बाद अब टांडा मेडिकल में उपचारअधीन है,वही सहायक अभियंता आईपीएच लडभडोल प्रदीप राठौर ने कहा कि कर्मचारी के संक्रमित होने के बाद कार्यालय में कार्यरत सभी कर्मचारियों कि मंगलवार को सिविल अस्पताल लडभडोल में कोविड 19 के टेस्ट करवाए गए हैं उन्होंने कहा कि जिसमें सभी कर्मचारियों की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है उन्होंने कहा कि एतिहास के तौर पर सभी कर्मचारियों के टेस्ट करवाए गए साथ ही कार्यालय को भी सैनिटाइजर किया गया है।

STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।
महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM



Comments