BREAKING NEWS:

ऊटपुर निवासी दलेर सिंह वरिष्ठ लेखाधिकारी के पद से सेवानिवृत्त

Image
जोगिंद्रनगर,31 मई: उपमंडल के ऊटपुर (लडभड़ोल) से सबंध रखने वाले दलेर सिंह वरिष्ठ लेखाधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हो गए। बता दें कि दलेर सिंह ने (केंद्रीय सिविल लेखा सेवा) में बतौर वरिष्ठ लेखा अधिकारी (राजपत्रित प्रथम श्रेणी) वित्त मंत्रालय भारत सरकार में 36 वर्षों तक अपनी सेवाएं दी। रविवार को दिल्ली से पैतृक निवास स्थान ऊटपुर पहुंचने पर दलेर सिंह का पारिवारिक सदस्यों व अन्य परिजनों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। सभी ने उनके उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन की कामना करते हुए ईश्वर से उनके उज्ज्वल भविष्य की प्रार्थना की। जोगिंद्रनगर: वरिष्ठ लेखाधिकारी के पद से सेवानिवृत्त होकर अपने पैतृक निवास स्थान उटपुर पहुंचने पर दलेर सिंह पारिवारिक सदस्यों के साथ।

बैजनाथ- चंडीगढ़ रात्रि बस सेवा वाया लडभङोल बहाल ना होने से लोग कर रहे समस्या का सामना!


 लडभडोल:लडभडोल पिछले कई सालों से नियमित रूप से लडभडोल से चलकर वाया बैजनाथ चंडीगढ़ होते हुए हिमाचल पथ परिवहन निगम की रात्रि बस सेवा जिससे क्रोना काल के चलते करीब 1 साल पहले बंद कर दिया गया था,अब कोरोना संक्रमण सामान्य होने के बावजूद इस बस सेवा को बहाल नहीं किया गया है जिस कारण तहसील लडभडोल क्षेत्र की 20 पंचायतों सहित चोबीन बैजनाथ पालमपुर आदि क्षेत्र के सैकड़ों लोगों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, क्षेत्र के अजय मनोज अमित राजेंद्र अनूप ज्योति प्रकाश साहिल संदीप आदि का कहना है कि लगभग प्रदेश के सभी डिपो की रात्रि की बस सेवा को बहाल कर दिया गया है और पहले की तरफ लोगों को अपने रात्रि बस सेवा प्रदान कर रही है, लेकिन लडभडोल दिल्ली रात्रि बस सेवा के ना चलने से लोगों को समस्याओं और चंडीगढ़ दिल्ली आदि जगहों में जाने के लिए उन्हें अतिरिक्त धन के साथ-साथ अपना कीमती समय भी गंवाना पड़ रहा है, क्षेत्र के लोगों ने प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री व परिवहन मंत्री सहित विधायक से इस बस सेवा को शीघ्र बाहर करने की गुहार लगाई है, इस बस सेवा को शीघ्र दिलाने की मांग की है ताकि लोगों को असुविधा का सामना ना करना पड़े, वही लोगों ने लडभडोल या धर्मपुर से बाया लडभडोल बैजनाथ कांगड़ा होते हुए जालंधर के लिए भी एक बस सेवा चलाने की मांग की है। इस संबंध में क्षेत्रीय प्रबंधक बैजनाथ कुलदीप कुमार ने कहा कि पास के स्पेयर पार्ट ना होने की वजह से यह बस सेवा अभी तक नहीं चल पाई है उन्होंने बताया कि जरूरी स्पेयर पार्ट उपलब्ध होते ही रात्रि बस सेवा को शीघ्र चला दिया जाएगा!

STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।
महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM



 

Comments