BREAKING NEWS:

ऊटपुर निवासी दलेर सिंह वरिष्ठ लेखाधिकारी के पद से सेवानिवृत्त

Image
जोगिंद्रनगर,31 मई: उपमंडल के ऊटपुर (लडभड़ोल) से सबंध रखने वाले दलेर सिंह वरिष्ठ लेखाधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हो गए। बता दें कि दलेर सिंह ने (केंद्रीय सिविल लेखा सेवा) में बतौर वरिष्ठ लेखा अधिकारी (राजपत्रित प्रथम श्रेणी) वित्त मंत्रालय भारत सरकार में 36 वर्षों तक अपनी सेवाएं दी। रविवार को दिल्ली से पैतृक निवास स्थान ऊटपुर पहुंचने पर दलेर सिंह का पारिवारिक सदस्यों व अन्य परिजनों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। सभी ने उनके उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन की कामना करते हुए ईश्वर से उनके उज्ज्वल भविष्य की प्रार्थना की। जोगिंद्रनगर: वरिष्ठ लेखाधिकारी के पद से सेवानिवृत्त होकर अपने पैतृक निवास स्थान उटपुर पहुंचने पर दलेर सिंह पारिवारिक सदस्यों के साथ।

हिमाचल मंडी जनकल्याण सभा ने की लडभङोल की ऊटपुर पंचायत के पीड़ित परिवार की मदद! ऊटपुर पंचायत के प्रधान संजय चौहान ने जताया आभार!


 दिल्ली स्थित सामाजिक संस्था हिमाचल मंडी जन कल्याण सभा ने तहसील लडभड़ोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत उटपुर के गांव भ्रां  निवासी अमित चौहान (26 वर्ष) सुपुत्र  गांधी राम चौहान जो एक गम्भीर बीमारी से पीड़ित है और जिसका इलाज दिल्ली के AIIMS मे चल रहा है, 34100/- की आर्थिक मदद की है । जिसमे विशेष सहयोग के. के. सकलानी,  जे.एन. जमवाल,  मानसिंह जसवाल,  के. आर. वर्मा, प्रीतम सिंह,  अमीं चन्द जसवाल, विनोद जसवाल,  गांधी राणा, पवन जमवाल(पिंटू), प्रदीप ठाकुर, जगदीश भरमोरिया एवं  नरेन्द्र ठाकुर का रहा। इसके अलावा भी सभा किसी ना किसी रुप में इस बच्चे की मदद के लिए बढ-चढ़ कर आगे आ रही है ताकि इसका इलाज हो पाए। मंडी सभा ने बच्चे के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना की। उधर हिमाचल मंडी जन कल्याण सभा के उक्त सदस्यों द्वारा अमित की मदद की सराहना करते हुए उटपुर पंचायत के प्रधान संजय चौहान ने सराहना करते हुए सभा के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए उनका धन्यवाद किया है।

STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।
महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM



Comments