BREAKING NEWS:

ऊटपुर निवासी दलेर सिंह वरिष्ठ लेखाधिकारी के पद से सेवानिवृत्त

Image
जोगिंद्रनगर,31 मई: उपमंडल के ऊटपुर (लडभड़ोल) से सबंध रखने वाले दलेर सिंह वरिष्ठ लेखाधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हो गए। बता दें कि दलेर सिंह ने (केंद्रीय सिविल लेखा सेवा) में बतौर वरिष्ठ लेखा अधिकारी (राजपत्रित प्रथम श्रेणी) वित्त मंत्रालय भारत सरकार में 36 वर्षों तक अपनी सेवाएं दी। रविवार को दिल्ली से पैतृक निवास स्थान ऊटपुर पहुंचने पर दलेर सिंह का पारिवारिक सदस्यों व अन्य परिजनों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। सभी ने उनके उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन की कामना करते हुए ईश्वर से उनके उज्ज्वल भविष्य की प्रार्थना की। जोगिंद्रनगर: वरिष्ठ लेखाधिकारी के पद से सेवानिवृत्त होकर अपने पैतृक निवास स्थान उटपुर पहुंचने पर दलेर सिंह पारिवारिक सदस्यों के साथ।

लडभङोल में अवैध शराब बेचने वाले विक्रेता पर मुकदमा हुआ दर्ज!


 लडभङोल में एक विक्रेता पर अवैध रूप से शराब बेचने के लिए मुकदमा दर्ज हुआ है। प्राप्त सूत्रों के अनुसार मुक्दमा नंबर 56/21 दिनांक 19/03/2021 अधीन धारा 39(1) ए हि.प्र.आवकारी अधीनियम स.उ.नि./प्रभारी  मुन्शीराम पुलिस चौकी लड-भड़ोल के रुक्के पर थाना जोगिंदर नगर में पंजीकृत हुआ।स.उ.नि.मय चौकी स्टाफ मुकाम कुदैल में मौजूद थे तो सूचना मिली कि गांव अरला डा.कुदैल तह.लड भड़ोल निवासी विक्रेता अपनी दुकान पर अवैध शराब बेचने का धन्धा करता है। दौराने तलाशी 12 बोतलें ऊना नंबर-1 बरामद हुई जिस पर उपरोक्त मुक्दमा पंजीकृत हुआ। पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेचने वालों पर अपनी कार्यवाही कर रही है। धन्यवाद!

STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।
महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments