BREAKING NEWS:

ऊटपुर निवासी दलेर सिंह वरिष्ठ लेखाधिकारी के पद से सेवानिवृत्त

Image
जोगिंद्रनगर,31 मई: उपमंडल के ऊटपुर (लडभड़ोल) से सबंध रखने वाले दलेर सिंह वरिष्ठ लेखाधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हो गए। बता दें कि दलेर सिंह ने (केंद्रीय सिविल लेखा सेवा) में बतौर वरिष्ठ लेखा अधिकारी (राजपत्रित प्रथम श्रेणी) वित्त मंत्रालय भारत सरकार में 36 वर्षों तक अपनी सेवाएं दी। रविवार को दिल्ली से पैतृक निवास स्थान ऊटपुर पहुंचने पर दलेर सिंह का पारिवारिक सदस्यों व अन्य परिजनों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। सभी ने उनके उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन की कामना करते हुए ईश्वर से उनके उज्ज्वल भविष्य की प्रार्थना की। जोगिंद्रनगर: वरिष्ठ लेखाधिकारी के पद से सेवानिवृत्त होकर अपने पैतृक निवास स्थान उटपुर पहुंचने पर दलेर सिंह पारिवारिक सदस्यों के साथ।

राजकीय महाविद्यालय लडभङोल में स्वयंसेवी यूको बैंक इन एवं बीमा योजनाओं के प्रति किया जागरूक!


 राजकीय महाविद्यालय लड़भडोल में राष्ट्र्रीय सेवा योजना  इकाई के अर्न्तगत आयोजित किए जा रहे सात दिवसीय विशेष शिविर में आज सुबह का सत्र कार्यक्रम अधिकारी प्रो0 संजीव कुमार द्वारा स्वयंसेवियो के शारीरिक एवं बौद्धिक विकास के ऊपर व्याख्यान देकर शुरू किया।  इस सत्र में स्वयंसेवियों द्वारा स्थानीय शीतला माता मन्दिर दलेड के प्रांगण एवं बावड़ी की साफ सफाई  एवं रंग रोगन तथा साथ लगती झाडि़यों की कांट-छांट की गई । स्वयंसेवियों द्वारा दलेड के लक्ष्मी नारायण मन्दिर एवं बाबा की कुटिया की साफ-सफाई एवं रंग रोगन भी किया गया ।


सांयकालीन सत्र में लड़भडोल में स्थित यूको बैक की शाखा से सहायक प्रबन्धक अंकुर एवं उनके सहयोगी मुकेश ने बैंकिग सेवाओं विशेषकर सुरक्षित बैंकिग, अकाऊंट , ए.टी.एम. कार्ड, ड्राफ्ट, आर0टी0जी0एस, बैंक लोन आदि पर विस्तृत व्याख्यान दिया । स्टेट बैंक आंफ इण्डिया जीवन बीमा से सम्बन्धित श्री रणजीत सिंह ने भी स्वयंसेवियों को जीवन बीमा के महत्व के बारें में जागरूक किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के कार्यकारी प्राधानार्चा प्रो0 संजीव कुमार ने सभी स्त्रोत व्यक्तियों का महाविद्यालय परिवार की तरफ से धन्यवाद किया ।  
सांयकालीन सत्र के अन्त में विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस अवसर पर प्रो0 संजीव कुमार, डा0 अमित कोडा, प्रो0 तिलक, डा0 ठाकुर सैन, डां0 चंचल शर्मा, प्रो0 पंकज एवं विजय कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहें। धन्यवाद!

STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।
महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM



 



Comments