BREAKING NEWS:

ऊटपुर निवासी दलेर सिंह वरिष्ठ लेखाधिकारी के पद से सेवानिवृत्त

Image
जोगिंद्रनगर,31 मई: उपमंडल के ऊटपुर (लडभड़ोल) से सबंध रखने वाले दलेर सिंह वरिष्ठ लेखाधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हो गए। बता दें कि दलेर सिंह ने (केंद्रीय सिविल लेखा सेवा) में बतौर वरिष्ठ लेखा अधिकारी (राजपत्रित प्रथम श्रेणी) वित्त मंत्रालय भारत सरकार में 36 वर्षों तक अपनी सेवाएं दी। रविवार को दिल्ली से पैतृक निवास स्थान ऊटपुर पहुंचने पर दलेर सिंह का पारिवारिक सदस्यों व अन्य परिजनों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। सभी ने उनके उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन की कामना करते हुए ईश्वर से उनके उज्ज्वल भविष्य की प्रार्थना की। जोगिंद्रनगर: वरिष्ठ लेखाधिकारी के पद से सेवानिवृत्त होकर अपने पैतृक निवास स्थान उटपुर पहुंचने पर दलेर सिंह पारिवारिक सदस्यों के साथ।

लडभङोल क्षेत्र के डिपो संचालकों ने विधायक प्रकाश राणा को करवाया अपनी समस्याओं से अवगत!


 लडभड़ोल क्षेत्र के डीपू विके्रताओं का एक प्रतिनिधि मंडल आज जोगिन्दर नगर के विधायक प्रकाश राणा से उनके निवास स्थान गोलवां में मिला। इस दौरान उन्होने डीपू विक्रेताओं को आ रही विभिन्न समस्याओं बारे विस्तृत तौर पर विधायक को अवगत करवाया। विधायक प्रकाश राणा ने उनकी इन समस्याओं को गंभीरता से सूना तथा आश्वासन दिया कि उनकी इन मांगों को सरकार के समक्ष रखने का वे भरसक प्रयास करेंगे।
अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर डीपू विक्रेताओं जिसमें भवानी सिंह, आशीष, तिलक राज, ईश्वर, कमल किशोर व सतीश चंद शामिल रहे ने विधायक प्रकाश राणा को अवगत करवाया कि डीपू विक्रेताओं का शोषण हो रहा है तथा उन्हे बेहद मामूली से मानदेय या कमीशन पर परिवार का भरण-पोषण करना पड़ रहा है। ऐसे में सरकार उनके हितों की सुरक्षा करते हुए उनके लिए स्थाई नीति का प्रावधान करे या फिर उन्हे सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाए।
उन्होने विधायक को अवगत करवाया कि डीपू संचालक सरकार की सार्वजनिक खाद्य वितरण प्रणाली को सुचारू तौर पर चलाकर लोगों को राशन मुहैया करवाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं, लेकिन उनके इस महत्वपूर्ण कार्य के बदले उन्हे बेहद कम वेतन या कमिशन मिल पा रहा है जिससे उन्हे परिवार का भरण-पोषण करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होने सरकार से उनके हितों की रक्षा करते हुए उनके लिए स्थाई नीति निर्माण की मांग की है।
विधायक प्रकाश राणा ने डिपो विक्रेताओं की मांगों को ध्यानपूर्वक सूना तथा आश्वासन दिया कि उनकी इन मांगों को वे सरकार के समक्ष रखने का भरसक प्रयास करेंगे।

STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।
महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM



Comments