BREAKING NEWS:

ऊटपुर निवासी दलेर सिंह वरिष्ठ लेखाधिकारी के पद से सेवानिवृत्त

Image
जोगिंद्रनगर,31 मई: उपमंडल के ऊटपुर (लडभड़ोल) से सबंध रखने वाले दलेर सिंह वरिष्ठ लेखाधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हो गए। बता दें कि दलेर सिंह ने (केंद्रीय सिविल लेखा सेवा) में बतौर वरिष्ठ लेखा अधिकारी (राजपत्रित प्रथम श्रेणी) वित्त मंत्रालय भारत सरकार में 36 वर्षों तक अपनी सेवाएं दी। रविवार को दिल्ली से पैतृक निवास स्थान ऊटपुर पहुंचने पर दलेर सिंह का पारिवारिक सदस्यों व अन्य परिजनों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। सभी ने उनके उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन की कामना करते हुए ईश्वर से उनके उज्ज्वल भविष्य की प्रार्थना की। जोगिंद्रनगर: वरिष्ठ लेखाधिकारी के पद से सेवानिवृत्त होकर अपने पैतृक निवास स्थान उटपुर पहुंचने पर दलेर सिंह पारिवारिक सदस्यों के साथ।

लडभङोल की ग्राम पंचायत गोलवां में चोरों ने दिया चोरी की वारदात को अंजाम!


 तहसील लडभडोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत गोलवां के गांव गोलवां में चोरों ने घर के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। सूत्रों के अनुसार गोलवां निवासी मान सिंह पुत्र बंशी राम जो कि पिछले कई सालों से लडभडोल में कपड़े सिलाई का कार्य करके अपने परिवार का पालन पोषण करता है, उसके घर के ताले तोड़कर चोरों ने हजारों रुपए के समान पर हाथ साफ कर दिया पीड़ित व्यक्ति मान सिंह ने बताया कि शुक्रवार दोपहर बाद जब वह अपने घर गांव गोलवां में करीब 1 सप्ताह बाद घर का कुछ सामान छोड़ने गया था, घर पहुंचने पर हैरान रह गए। उन्होंने बताया कि जब वह घर के मेन गेट पर पहुंचे तो मेन गेट का ताला टूटा हुआ था और अंदर जाकर देखा तो एक कमरा और उसके घर के भी ताले टूटे हुए थे और कमरे का सामान इधर-उधर उथल-पुथल पडा हुआ था, जिसकी सूचना तुरंत पंचायत प्रधान और लडभडोल पुलिस को दी पंचायत प्रधान धनीराम शास्त्री द्वारा इस घटना के बारे में पुलिस को सूचित किया गया और सूचना मिलते ही जहां पंचायत प्रधान मौके पर पहुंचे और वहीं दूसरी ओर लडभडोल पुलिस मौके पर पहुंची और मौके का जायजा लिया मान सिंह ने बताया कि उनके घर से चोरों ने उनकी पत्नी के करीब दो तोले सोने के गहने करीब 1 दर्जन से अधिक डबल बेड के कंबल के साथ-साथ कुछ दिनों बाद उसके बेटे की होने वाली शादी के लिए उन्होंने करीब ₹50हज़ार का कपड़ा
रखा हुआ था, उस सब को चोर चोरी करके ले गए है, नुकसान की रिपोर्ट मौके पर पहुंची पुलिस को लिखाई है। पंचायत प्रधान धनीराम शास्त्री ने इस घटना पर गहरा दुख प्रकट करते हुए बताया कि मान सिंह ने जो कंबल कपड़े की बात चोरी होने की रिपोर्ट पुलिस को लिखवाई है, तहकीकात के दौरान कमरे में नहीं थे और सारा सामान उथल-पुथल था,इस चोरी की घटना का अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि ताले गत रात्रि जुड़े हुए हैं या एक-दो दिन पहले के मान सिंह करीब 1 सप्ताह बाद अपने घर आया था, उन्होंने बताया कि मानसिंह पिछले कई सालों से लडभडोल में सिलाई का कार्य करता है और ज्यादातर लडभडोल में ही रहता है। मामले की पुष्टि लडभडोल पुलिस चौकी प्रभारी मुंशी राम ने की है और कहा मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की छानबीन जारी है।





STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।
महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM



Comments