BREAKING NEWS:

ऊटपुर निवासी दलेर सिंह वरिष्ठ लेखाधिकारी के पद से सेवानिवृत्त

Image
जोगिंद्रनगर,31 मई: उपमंडल के ऊटपुर (लडभड़ोल) से सबंध रखने वाले दलेर सिंह वरिष्ठ लेखाधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हो गए। बता दें कि दलेर सिंह ने (केंद्रीय सिविल लेखा सेवा) में बतौर वरिष्ठ लेखा अधिकारी (राजपत्रित प्रथम श्रेणी) वित्त मंत्रालय भारत सरकार में 36 वर्षों तक अपनी सेवाएं दी। रविवार को दिल्ली से पैतृक निवास स्थान ऊटपुर पहुंचने पर दलेर सिंह का पारिवारिक सदस्यों व अन्य परिजनों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। सभी ने उनके उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन की कामना करते हुए ईश्वर से उनके उज्ज्वल भविष्य की प्रार्थना की। जोगिंद्रनगर: वरिष्ठ लेखाधिकारी के पद से सेवानिवृत्त होकर अपने पैतृक निवास स्थान उटपुर पहुंचने पर दलेर सिंह पारिवारिक सदस्यों के साथ।

विश्व ग्लूकोमा सप्ताह के चलते आप्थाल्मिक ऑफिसर मीना कुमारी ने सिमस गांव में लोगों को किया काला मोतिया के बारे में जागरूक!


 विश्व ग्लूकोमा (काला मोतिया) सप्ताह के चलते स्थानीय अस्पताल लड़भड़ोल में कार्यरत ओप्थाल्मिक अफसर मीना कुमारी ने लड़भड़ोल क्षेत्र के सिमस गांव में महिला मंडल प्रधान बीना देवी की अध्यक्षता में नेत्र रोग ग्लूकोमा यानी काला मोतिया के बारे में लोगो को जागरूक किया । उन्होंने काला मोतिया के लक्षण, कारण व बचाव के उपाए तथा उपचार के बारे में लोगों को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि जिस के परिवार में किसी को काला मोतिया रहा हो, उच्च रक्तचाप हो, मधुमेह व जिनकी आयु चालीस वर्ष से अधिक हो उन्हें समय समय पर आंखों की जांच करवानी चाहिए।
इसी के साथ हेल्थ एडुकेटर शशि राणा ने वहाँ मौजूद लोगों को स्वास्थ्य के रखरखाव सम्बंधित जानकारी भी दी।
इस दैरान गांव के उपप्रधान अनिल कुमार, पूर्व प्रधान श्रीमती तारावती, आशा वर्कर मधु, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता लीला देवी आदि मौजूद रहे।

STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।
महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM



Comments