BREAKING NEWS:

लडभड़ोल (गागल) से सिमसा माता मंदिर मार्ग के लिए महत्वपूर्ण सूचना

Image
लडभड़ोल (गागल) से सिमसा माता मंदिर मार्ग के लिए महत्वपूर्ण सूचना ​पीडब्ल्यूडी (PWD) विभाग द्वारा क्षेत्र के निवासियों और यात्रियों के लिए एक आवश्यक सूचना जारी की गई है। इस मार्ग पर टायरिंग (तारकोल बिछाने) का कार्य शुरू होने जा रहा है, जिससे यातायात प्रभावित रहेगा। ​ मुख्य विवरण: ​ कार्य शुरू होने की तिथि: 15 अप्रैल, 2026 ​ समय: सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक ​ प्रभावित क्षेत्र: गागल से सिमसा माता मंदिर रोड ​ विभाग की अपील और निर्देश: ​ सहयोग की अपेक्षा: सड़क निर्माण कार्य के दौरान विभाग ने सभी जनता से धैर्य बनाए रखने और सहयोग करने की अपील की है। ​ वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग: सुबह 9 से शाम 5 बजे के बीच इस मार्ग पर भारी और निजी वाहनों की आवाजाही बाधित रहेगी। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक सड़क का उपयोग करें। ​ अनावश्यक परेशानी से बचें: कार्य के समय मार्ग पर वाहन ले जाने से सड़क की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है और आप जाम में भी फंस सकते हैं, इसलिए समय का विशेष ध्यान रखें। ​ कृपया इस जानकारी को अन्य लोगों के साथ भी साझा करें ता...

एसडीएम अमित मेहरा की अध्यक्षता में सिविल हॉस्पिटल लडभङोल में रोगी कल्याण समिति की हुई बैठक! विधायक प्रकाश राणा ने बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत!



 शनिवार को सिविल अस्पताल लडभड़ोल में रोगी कल्याण समिति की बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता रोगी कल्याण समिति के चेयरमैन एसडीएम अमित मेहरा ने की व स्थानीय विधायक प्रकाश राणा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। रोगी कल्याण समिति के सेक्रेटरी डॉक्टर रोहित चौहान ने सिविल अस्पताल की जरूरी मांगों को विधायक व समस्त समिति सदस्यों के समक्ष रखा।
बैठक की शुरूवात डॉक्टर रोहित चौहान ने वित्तिय वर्ष 2019-2020 में अस्पताल को मिले फंड, इनकम व खर्च की विस्तारपूर्वक जानकारी सबके समक्ष रखकर की। इस दौरान अस्पताल में सपोर्टिंग स्टाफ की कमी, उपकरणों की कमी, अस्पताल के भवन की मुरम्मत, सीसीटीवी कैमरों की स्थापना, इन्वर्टर की उपलब्धता, पुराने फर्नीचर व विद्युत उपकरणों की मुरम्मत, आपातकालीन सुविधा आदि मांगे सबके समक्ष रखी गयी। विधायक प्रकाश राणा ने 2 लाख की राशि अस्पताल को जनरेटर के लिए देने की बात कही व कहा कि स्टाफ के रिक्त पदों को भी जल्द ही भरा जाएगा। सभी मुद्दों पर चर्चा के बाद अस्पताल के लिए जनरेटर, ईसीजी मशीन व एनालाइजर की सहमति प्रदान की गई।
उपमंडलाधिकारी जोगिन्दर नगर अमित मेहरा जी ने माननीय विधायक प्रकाश राणा जी का आभार व्यक्त करते हुए बैठक समाप्त की l
इस अवसर पर मुख्यरूप से जोगिन्दर के विधायक प्रकाश राणा जी, रोगी कल्याण समिति के चेयरमैन उप-मण्डलाधिकारी,  खण्ड विकास अधिकारी विवेक चौहान जी, लडभड़ोल नायब तहसीलदार पूर्ण चन्द कोंडल,ब्लॉक मेडिकल अफसर डॉक्टर अरुणा सिंगला, विभिन्न विभागों के अधिकारी, चौंतड़ा ब्लॉक के बीडीसी  अध्यक्ष रममा देवी, भड़ोल पंचायत की प्रधान मीनाक्षी देवी व उपप्रधान रणजीत चौहान, भड़ोल व्यापार मंडल के प्रधान सुरेंदर कुमार सोनी, दलेड पंचायत के बीडीसी सदस्य संजीव कुमार व उप-प्रधान बलजीत चौहान, ऊटपुर के बीडीसी स्वदेश राज, ऊपरी-धार पंचायत के उप-प्रधान भूरी सिंह व अन्य गणमान्य मौजूद रहे।



STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।
महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments