BREAKING NEWS:

लडभड़ोल (गागल) से सिमसा माता मंदिर मार्ग के लिए महत्वपूर्ण सूचना

Image
लडभड़ोल (गागल) से सिमसा माता मंदिर मार्ग के लिए महत्वपूर्ण सूचना ​पीडब्ल्यूडी (PWD) विभाग द्वारा क्षेत्र के निवासियों और यात्रियों के लिए एक आवश्यक सूचना जारी की गई है। इस मार्ग पर टायरिंग (तारकोल बिछाने) का कार्य शुरू होने जा रहा है, जिससे यातायात प्रभावित रहेगा। ​ मुख्य विवरण: ​ कार्य शुरू होने की तिथि: 15 अप्रैल, 2026 ​ समय: सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक ​ प्रभावित क्षेत्र: गागल से सिमसा माता मंदिर रोड ​ विभाग की अपील और निर्देश: ​ सहयोग की अपेक्षा: सड़क निर्माण कार्य के दौरान विभाग ने सभी जनता से धैर्य बनाए रखने और सहयोग करने की अपील की है। ​ वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग: सुबह 9 से शाम 5 बजे के बीच इस मार्ग पर भारी और निजी वाहनों की आवाजाही बाधित रहेगी। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक सड़क का उपयोग करें। ​ अनावश्यक परेशानी से बचें: कार्य के समय मार्ग पर वाहन ले जाने से सड़क की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है और आप जाम में भी फंस सकते हैं, इसलिए समय का विशेष ध्यान रखें। ​ कृपया इस जानकारी को अन्य लोगों के साथ भी साझा करें ता...

काफी वर्षों के अंतराल के बाद लडभङोल से कूणी, कतकल, भलारा, फनेहङ सड़क से मिहाङू गांव को निकाला गया लिंक रोड, यह सौगात विधायक प्रकाश राणा की दूरगामी सोच का परिणाम!


तहसील:- लडभङोल से कूणी, कतकल,भलारा,फनेहङ सङक से मिहाङू गांव को लिंक रोड बनाया गया। इस रोड की दूरी 700 मीटर है। इस सड़क का निर्माण माननीय विधायक श्री प्रकाश राणा द्वारा किया गया। इस सड़क के निर्माण के लिए विधायक महोदय ने ₹50000 की राशि स्वीकृत की है तथा गांव वासियों ने ₹15000 की राशि इकट्ठा करके इस लिंक रोड का निर्माण किया।पीहङ-बेहङलू पंचायत के अंतर्गत इन 3 गांव के लोग आज तक सड़क की सुविधा से वंचित थे।

विधायक प्रकाश राणा की दूरगामी सोच के कारण हुई लोगों की समस्या।



विधायक प्रकाश राणा जी ने चुनावों के समय में इन गांवों के लोगों से वायदा किया था कि वह विधायक बनने के बाद लोगों की सड़क की समस्या से निजात दिलाने की कोशिश करेंगे। मिहाङू गांव के लोगों ने माननीय विधायक श्री प्रकाश राणा जी का तहे दिल से धन्यवाद किया है। इस गांव में पीने के पानी की समस्या का हल भी विधायक महोदय की दूरगामी सोच की वजह से ही संभव हो पाया है। संयुक्त बयान में गांव वासियों ने मुख्य रुप से श्री महेंद्र सिंह, जगदीश,गोपाल सिंह, ओमप्रकाश, पूर्वी राम, पंजाब सिंह तथा समस्त महिला मंडल ने श्री प्रकाश राणा जी का आभार प्रकट किया है।

इस सड़क के निर्माण के लिए और पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए रविंद्र ठाकुर उर्फ काकू समिति सदस्य ब्लाक चौंतङा ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है जिन्होंने विधायक श्री प्रकाश राणा जिससे गांव की समस्या को सांझा करने और ध्यान में हर बार लाने में अग्रणी भूमिका निभाई है और जिन्होंने चुनावों के समय में यह मुद्दा जोरशोर से उठाया था।

मिहाङू में सड़क निर्माण में सहायता देने के लिए माननीय विधायक श्री प्रकाश राणा जी को ग्राम वासियों और ब्लॉक समिति सदस्य रविंद्र ठाकुर की ओर से साभार धन्यवाद!

LADBHAROLNEWS.COM की तरफ से भी माननीय विधायक प्रकाश राणा जी को साभार धन्यवाद!

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments