BREAKING NEWS:

लडभड़ोल (गागल) से सिमसा माता मंदिर मार्ग के लिए महत्वपूर्ण सूचना

Image
लडभड़ोल (गागल) से सिमसा माता मंदिर मार्ग के लिए महत्वपूर्ण सूचना ​पीडब्ल्यूडी (PWD) विभाग द्वारा क्षेत्र के निवासियों और यात्रियों के लिए एक आवश्यक सूचना जारी की गई है। इस मार्ग पर टायरिंग (तारकोल बिछाने) का कार्य शुरू होने जा रहा है, जिससे यातायात प्रभावित रहेगा। ​ मुख्य विवरण: ​ कार्य शुरू होने की तिथि: 15 अप्रैल, 2026 ​ समय: सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक ​ प्रभावित क्षेत्र: गागल से सिमसा माता मंदिर रोड ​ विभाग की अपील और निर्देश: ​ सहयोग की अपेक्षा: सड़क निर्माण कार्य के दौरान विभाग ने सभी जनता से धैर्य बनाए रखने और सहयोग करने की अपील की है। ​ वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग: सुबह 9 से शाम 5 बजे के बीच इस मार्ग पर भारी और निजी वाहनों की आवाजाही बाधित रहेगी। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक सड़क का उपयोग करें। ​ अनावश्यक परेशानी से बचें: कार्य के समय मार्ग पर वाहन ले जाने से सड़क की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है और आप जाम में भी फंस सकते हैं, इसलिए समय का विशेष ध्यान रखें। ​ कृपया इस जानकारी को अन्य लोगों के साथ भी साझा करें ता...

खुशखबरी! लांगणा में लोगों को उपलब्ध हुआ स्वच्छ पेयजल, विभिन्न स्थानों में बोरवेल करके मोटर लगाकर पेयजल की सप्लाई हुई शुरू! लोगों ने विधायक प्रकाश राणा का जताया आभार!

                       वीडियो जरूर देखें
लांगणा पंचायत के विभिन्न स्थानों में जल शक्ति विभाग द्वारा बोरवेल करके उनमें मोटर लगाकर लोगों को स्वच्छ पेयजल की सप्लाई शुरू कर दी है तथा पिछले कई दशकों से पानी की पेयजल की समस्या से जूझ रहे अनुसूचित जाति बस्ती बन व अनुसूचित जाति बस्ती गयूहणी  के मझाड़का गाँव के  लोगों को  नई पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरू हो गया है तथा शीघ्र ही लोगों को स्वच्छ पेयजल की सप्लाई उपलब्ध हो जाएगी | जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता प्रदीप राठौर ने क्षेत्र का दौरा करके लोगों की समस्याओं को सुना और शीघ्र हल करने  का आश्वासन दिया।

स्थानीय लोगों ने विधायक प्रकाश राणा का जताया आभार!

आजादी के बाद भी ब्यास नदी के किनारे बसे , पानी के लिए प्यासे बन गाँव के लोग  पेयजल के लिए तरसे हुए थे | इसमें जोगेंद्रनगर विधानसभा के विधायक श्री प्रकाश राणा जी के सार्थक प्रयासों से इस क्षेत्र में वर्षों से आ रही कमी को दूर किया जा रहा   है | क्षेत्र के स्थानीय लोगों में इस कार्य के प्रति काफी उत्साह देखने को मिल रहा है | उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों और वर्तमान पीढ़ी को कई दशकों से पेयजल के लिए गर्मी के दिनों में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था । हम माननीय विधायक जी का तह दिल से धन्यावाद करते हैं कि उन्होने हमारी इस मांग को पूरा करके हमें पेयजल उपलब्ध करवाया जा रहा है। माननीय विधायक के दिशा-निर्देशों से समूचे क्षेत्र में पेयजल की योजनाओं में चरणबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है और प्रदेश सरकार के सहयोग से जल जीवन मिशन का कार्य युद्ध स्तर में चला हुआ है तथा भविष्य में अब कभी जनता को पेयजल के लिए तरसना नही पङेगा। क्षेत्र के लोगों श्याम सिंह, रोशन चन्द , विपन कुमार , कालिदास , हैप्पी , विजय कुमार , सोहन सिंह ,सन्नी , बुद्धि सिंह , सुनील कुमार , राजेश कुमार सकलानी , अंकुश शर्मा , प्रकाश चन्द , जवाहर लाल , जगदीश चन्द आदि लोगों ने सरकार व क्षेत्र के विधायक प्रकाश राणा का  स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने  के लिए धन्यवाद किया है।
STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM
महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments