BREAKING NEWS:

लडभड़ोल (गागल) से सिमसा माता मंदिर मार्ग के लिए महत्वपूर्ण सूचना

Image
लडभड़ोल (गागल) से सिमसा माता मंदिर मार्ग के लिए महत्वपूर्ण सूचना ​पीडब्ल्यूडी (PWD) विभाग द्वारा क्षेत्र के निवासियों और यात्रियों के लिए एक आवश्यक सूचना जारी की गई है। इस मार्ग पर टायरिंग (तारकोल बिछाने) का कार्य शुरू होने जा रहा है, जिससे यातायात प्रभावित रहेगा। ​ मुख्य विवरण: ​ कार्य शुरू होने की तिथि: 15 अप्रैल, 2026 ​ समय: सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक ​ प्रभावित क्षेत्र: गागल से सिमसा माता मंदिर रोड ​ विभाग की अपील और निर्देश: ​ सहयोग की अपेक्षा: सड़क निर्माण कार्य के दौरान विभाग ने सभी जनता से धैर्य बनाए रखने और सहयोग करने की अपील की है। ​ वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग: सुबह 9 से शाम 5 बजे के बीच इस मार्ग पर भारी और निजी वाहनों की आवाजाही बाधित रहेगी। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक सड़क का उपयोग करें। ​ अनावश्यक परेशानी से बचें: कार्य के समय मार्ग पर वाहन ले जाने से सड़क की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है और आप जाम में भी फंस सकते हैं, इसलिए समय का विशेष ध्यान रखें। ​ कृपया इस जानकारी को अन्य लोगों के साथ भी साझा करें ता...

जोगिन्दर नगर में 1 फरवरी को होगी वाहनों की पासिंग, 2 व 3 को होगा ड्राईविंग टेस्ट-एसडीएम


जोगिन्दर नगर में 1 फरवरी को होगी वाहनों की पासिंग, 2 व 3 को होगा ड्राईविंग टेस्ट-एसडीएम ड्राईविंग टेस्ट के लिए ऑनलाइन मिलेगा टोकन नम्बर
जोगिन्दर नगर, 30 जनवरी-जोगिन्दर नगर में आगामी 1 फरवरी को वाहनों की पासिंग होगी जबकि 2 व 3 फरवरी को ड्राईविंग टेस्ट लिया जाएगा।
इस बारे जानकारी देते हुए एसडीएम जोगिन्दर नगर अमित मैहरा ने बताया कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19)संक्रमण के चलते पर्याप्त सामाजिक दूरी बनाए रखने को ड्राईविंग टेस्ट में भाग लेने वालों को इस बार ऑनलाइन टोकन नम्बर जारी होगा। टोकन नम्बर प्राप्त करने के लिए अभ्यर्थियों को   http://www.parivan.gov.in/parivan  वैबसाइट  पर जाना होगा। जिसमें सबसे पहले ड्राईविंग लाइसेंस संबंधी सेवाओं के लिंक पर जाना होगा, इसके उपरान्त हिमाचल प्रदेश को चयन कर अप्वाइंटमेंट लिंक पर क्लिक करने के बाद स्लॉट बुकिंग व डीएल स्लॉट बुकिंग पर जाकर अपने एप्लीकेशन या लर्नर लाइसेंस नम्बर पर टिक करें। इसके बाद टोकन नम्बर संबंधी तमाम जानकारी को दिए गए लिंक पर भरें। टोकन नम्बर के लिए अभ्यर्थी प्रात: 10 बजे से सांय 5 बजे तक ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
उन्होने बताया कि ड्राइविंग टेस्ट वाले दिन प्रात: 10 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक दुपहिया वाहनों, दोपहर साढ़े 12 बजे से सांय चार बजे तक छोटे चौपहिया वाहन (एलएमवी) तथा सांय चार बजे से पांच बजे तक भारी (ट्रांसपोर्ट) वाहनों का टेस्ट लिया जाएगा।
एसडीएम ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव को वाहनों की पासिंग व ड्राईविंग टैस्ट में भाग लेने वाले सभी लोगों को फेस मास्क पहनना अनिवार्य होगा। साथ ही पर्याप्त सामाजिक दूरी की अनुपालना भी सुनिश्चित बनानी होगी। नियमों की अवहेलना होने पर कानूनन कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।
महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

-000-

Comments