BREAKING NEWS:

विद्युत उप-मंडल चढ़ियार के अंतर्गत 27 अगस्त को आवश्यक रखरखाव कार्य हेतु बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

चढ़ियार,25 अगस्त:-  विद्युत उप-मंडल चढ़ियार के  अनुभाग चढ़ियार के 11 के.वी. फीडर के अंतर्गत आने वाले विभिन्न क्षेत्रों में बिजली की तारों के समीप पेड़ों की टहनियों की काट-छांट, रखरखाव तथा मरम्मत का कार्य किया जाना निर्धारित हुआ है। इस आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते डोली, रुपेड, मुंगल, छेक, मतियाल, चढ़ियार, सलेहरा, चोरडू, कथेहरू, डगोर इत्यादि  क्षेत्रों में  27 अगस्त 2026 को प्रातः 9:00 बजे से कार्य समाप्ति तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियन्ता विद्युत उप-मंडल चढ़ियार ओम प्रकाश राणा ने  बताया कि यदि 27 अगस्त 2026 को खराब मौसम या अन्य अपरिहार्य कारणों से कार्य पूर्ण नहीं हो पाता है, तो अगले दिन को कार्य दिवस मानकर मरम्मत का काम जारी रखा जाएगा। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के सभी सम्मानित उपभोक्ताओं से इस दौरान सहयोग बनाए रखने की अपील की है ताकि रखरखाव का कार्य सुचारू एवं सुरक्षित रूप से संपन्न किया जा सके।

CORONA UPDATE : उप तहसील मकरीड़ी के अंतर्गत घमरेहङ में 52 लोगों की हुई कोविड-19 सेंपलिंग!

 

उपमंडल जोगिंदर नगरकी  उपतहसील मकरीडी के अंतर्गत आने वाली  पीएचसी घमरेहड में कुल 52 लोगो की सैंपलिंग की गई। गुरुवार को पीएचसी घमरेहड में हिम सुरक्षा अभियान के तहत रैपिड एंटीजन के तहत 20 लोगो की सैंपलिंग की गई जिसमें 20 की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई हैं। इसके साथ ही 32 लोगों की आरटीपीसीआर सैंपलिंग की गई जिनकी रिपोर्ट आगामी चौबीस घंटों केे भीतर आएगी। इनकी रिपोर्ट नेरचौक मेडिकल कॉलेज भेज दी गई है,इस अभियान को स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा तेज कर दिया गया है। सैंपल कलेक्शन टीम में टीम इंचार्ज डॉ अंकुश भारद्वाज, स्वास्थ्य सुपरवाइजर गोविंद अत्री, लैब टेक्नीशियन रितेश कुमार, क्लास फोर योगराज आदि मौजूद रहे। इस बारे में सीएमओ मंडी देविंदर शर्मा ने पुष्टि की हैं। धन्यवाद!

STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।
महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments