BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में मनाया गया नशा मुक्त भारत अभियान!

Image
 आज  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नशा मुक्त भारत अभियान मनाया गया जिसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट तथा राजकीय  प्राथमिक विद्यालय भराड़पट ने संयुक्त रूप से भाग लिया। 15 अगस्त 2020 को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने नशा मुक्त भारत अभियान की शुरुआत की थी जिसका उद्देश्य देश और समाज को नशे के दुष्प्रभाव और रोकथाम के प्रति जागरूक करना है। आज सामाजिक कल्याण विभाग के द्वारा विद्यालय प्रांगण में नशा मुक्त भारत अभियान का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों ने नारा लेखन तथा भाषण प्रतियोगिता इत्यादि में भाग लिया। संपूर्ण कार्यक्रम प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद्र कटोच जी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। प्रतिभागी विद्यार्थियों को रिफ्रेशमेंट दी गई और बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। नशा एक ऐसा जहर है जो न केवल व्यक्ति बल्कि समाज और देश को भी खोखला कर रहा है। हर भारतीय का यही हो सपना, नशा मुक्त हो भारत अपना!

सराहनीय कार्य! चौक गांव के किडनी रोग से ग्रसित व्यक्ति की मदद के लिए युवक मंडल अप्पर भङयाङा आया सामने!


 चौक गांव में बीमार व्यक्ति की मदद के लिए अब अप्पर भड़याडा युवक मंडल सामने आया है। त्रैम्बली पंचायत के चौक गांव के वीरू किडनी रोग से ग्रसित है,अब उसकी किडनी का ट्रांसप्लांट होना है और इसके लिए उन्हें आर्थिक मदद की दरकार है।बीमार  वीरू की इलाज के लिये  अप्पर भड़याडा युवक मंडल आगे आया है और 11600 रुपये की राशि भेंट की है। युवक मंडल के युवा बहुत ही कार्यशील हैं और सदैव सामाजिक कार्यों से जुड़े रहते हैं। हम इनके नेक कार्य की सराहना करते हैं और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि बीमार व्यक्ति शीघ्र स्वास्थ्य लाभ करे।LADBHAROLNEWS.COM



STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।
महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM



Comments