BREAKING NEWS:

लडभड़ोल (चलोटी) के अभिषेक ठाकुर को एनसीसी योगदान के लिए राज्यपाल सम्मान, क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा

Image
लडभड़ोल( मिन्टु शर्मा) 8 फ़रवरी 2026 (वीर खड़का ) लडभड़ोल के छात्र अभिषेक ठाकुर को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए माननीय राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ल द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके अनुशासन, नेतृत्व क्षमता तथा राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। यह उपलब्धि न केवल अभिषेक ठाकुर बल्कि उनके परिवार, शिक्षण संस्थानों और पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। अभिषेक ठाकुर, श्री शिव कुमार एवं श्रीमती सरोज कुमारी के सुपुत्र हैं, जो लड भड़ोल के चलोटी गांव से संबंध रखते हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा भारती विद्या पीठ, बैजनाथ से प्राप्त की तथा बारहवीं कक्षा की शिक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बैजनाथ से पूरी की। वर्तमान में वे पंडित संत राम डिग्री कॉलेज, बैजनाथ से बीसीए की पढ़ाई कर रहे हैं। अभिषेक ठाकुर को प्राप्त यह सम्मान क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और यह संदेश देता है कि समर्पण, मेहनत और अनुशासन से राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई जा सकती है। अभिषेक ठाकुर 5 एचपी बटालियन एनसीसी, धर्मशाला के कैडेट हैं, जो शिमला ग्रुप के अंतर्गत आत...

CORONA UPDATE :- सिविल हॉस्पिटल लडभङोल के मेडिकल ऑफिसर समेत 3 कर्मचारी कोरोना संक्रमित!


सिविल अस्पताल लडभड़ोल में कोरोना के केस लगातार  सामने आ रहे हैं। पिछले कल हुई सैंपलिंग में सिविल हॉस्पिटल लडभड़ोल के मेडिकल ऑफिसर निकले कोरोना पॉजिटिव आए थे। उनके प्राइमरी कांटेक्ट में आने के बाद आज सिविल अस्पताल लडभड़ोल में स्टाफ की रैपिड एंटीजन के तहत 11 की सेंपलिंग की गई जिसमें अस्पताल के दो कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जानकारी के अनुसार ये दो कर्मचारी सिविल हॉस्पिटल में तैनात है और अन्य 9 की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई हैं। मामले की पुष्टि करते हुए सीएमओ मंडी डॉक्टर देवेंद्र शर्मा ने कहा कि दो 

कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए  गए है और मेडिकल ऑफिसर सहित उन्हें भी 17 दिनों तक होम आइसोलेट किया गया है। हम इनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं और जनता से अपील करते हैं कि संक्रमण को हल्के में ना लें और प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करते हुए सुरक्षित रहें। धन्यवाद! LADBHAROLNEWS.COM

STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।
महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM


Comments