BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

खुशखबरी! लडभङोल के बेहङलू गांव की बेटी रिया का मेडिकल कॉलेज टांडा में एमबीबीएस के लिए हुआ चयन!


आप सबको यह जानकर बेहद खुशी होगी की लडभङोल के गांव बेहङलू डाकघर बसोना की रिया सपोत्री सेवानिवृत्त सूबेदार ज्ञानचंद सपुत्री सूबेदार विनोद कुमार- श्रीमती नीलम ने NEET की परीक्षा उत्तीर्ण की है और 593 अंक प्राप्त किए हैं। रिया का चयन MBBS के लिए डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा के लिए हुआ है। रिया ने अपनी आरंभिक शिक्षा की शुरुआत अमर भारती पब्लिक स्कूल बनान्दर से की थी । रिया के पिता आर्मी मेडिकल कोर मेँ सूबेदार के पद पर अपनी से़वायेँ दे रहे हैँ। इसी कारण देश के अलग-२ शहरोँ से स्कूली शिक्षा पूरी की, जिसमेँ कोलकाता, दिल्ली, योलकैँट और आगरा शामिल हैँ। इस उपलब्धि के लिए रिया और उसके परिजनों को बहुत-बहुत बधाई तथा शुभकामनाएं! धन्यवाद! LADBHAROLNEWS.COM

रिया अपने माता पिता के साथ


STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।
महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

 

Comments