BREAKING NEWS:

लड़भड़ोल महाविद्यालय में एचआईवी जागरूकता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

Image
राजकीय महाविद्यालय लड़भड़ोल में रेड रिबन क्लब के सौजन्य से 'एचआईवी एवं संबंधित मुद्दे: भ्रांतियों और गलतफहमियों का निवारण' विषय पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला एवं अतिथि व्याख्यान का सफल आयोजन किया गया। महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. मुनीश ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को इस संवेदनशील विषय के प्रति जागरूक करना और समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करना था। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित डॉ. मीनाक्षी ने विद्यार्थियों को एचआईवी से जुड़े विभिन्न पहलुओं, बचाव के तरीकों तथा सही जानकारी के महत्व के बारे में विस्तार से मार्गदर्शित किया। कार्यक्रम की संयोजिका एवं रेड रिबन क्लब की प्रभारी प्रो. अनीता ने मुख्य वक्ता सहित सभी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों को धन्यवाद दिया।

शिक्षा खंड चौंतङा द्वितीय लडभङोल में टीजीटी आर्ट्स संघ की नई कार्यकारणी का हुआ गठन!


आज दिनांक 26 दिसंबर 2020 को लडभङोल में शिक्षा खंड चौंतङा द्वितीय में TGT आर्ट्स संग का गठन करने हेतु एक बैठक का आयोजन किया गया। वर्ष 2020 से वर्ष 2023 के लिए आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता द्रंग प्रथम जोगिंदरनगर के नवनिर्वाचित प्रधान सुरेश बरवाल ने की। जिला के महासचिव विजय बरवाल,द्रंग प्रथम के उपप्रधान श्रीमती रीता देवी और सह सचिव श्रीमती नीलम शर्मा , विजय कुमार महासचिव जिला मंडी ने पर्यवेक्षक के तौर पर कार्य किया। इस चुनावी बैठक में सभी अध्यापकों की सर्वसम्मति से वर्ष 2020 से वर्ष 2023 के लिए कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसकी अनुसार श्री अनिल कुमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभङोल को प्रधान, खुशहाल सिंह राणा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पंडोल को उप प्रधान, सुभाष चंद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोलवां को महासचिव, मनोज कुमार जमवाल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराङपट्ट को प्रैस सचिव, विनायक जसवाल राजकीय उच्च विद्यालय सिमस को सह सचिव, नीरज शर्मा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लडभङोल को वरिष्ठ सलाहकार तथा बलविंदर नाथ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराङपट्ट को कोषाध्यक्ष, सुभाष चंद राजकीय माध्यमिक पाठशाला दलेड को समन्वयक चुना गया। कार्यकारिणी का विस्तार करने के लिए प्रधान और कार्यकारणी को अधिकृत किया गया। LADBHAROLNEWS.COM की तरफ से नव निर्वाचित कार्यकारणी के पदाधिकारियों को बहुत-बहुत बधाई तथा शुभकामनाएं! धन्यवाद! LADBHAROLNEWS.COM

STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।
महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments