BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

भारी बारिश के चलते खद्दर-खुड्डी सड़क मार्ग हुआ अवरूद्ध! लोगों को करना पड़ रहा भारी दिक्कत का सामना!

भारी बारिश के कारण लड़भडोल तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आज खदर-खुडडी सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गया है। प्राप्त सूत्रों के अनुसार खद्दर-खुड्डी सड़क मार्ग शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे लगातार हो रही बारिश के कारण पूर्ण रूप से बंद हो गया है। सड़क पर गिरे मलबे में बड़ी बड़ी चट्टाने व काफी मिट्टी आई हुई हैं। सड़क पर गिरी चट्टानों का आकार भी काफी बड़ा है। यह सड़क मार्ग लड़भडोल तहसील के लरहाणा, निहारी बल्ह, रास, खुडडी, धोण, कन्हैण गांव को जोड़ता है। आज खद्दर-खुड्डी सड़क पर दोनों ओर वाहन लम्बी कतारें लगी रही तथा अपने गंतव्य की और जा रहे लोगों को वापिस लौटना पड़ा। इस प्रकार लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। सड़क मार्ग बंद होने की सूचना मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग के द्वारा जेसीबी मशीन भेजकर सड़क खोलने का कार्य शुरू किया गया। इस बारे में लोक निर्माण विभाग उपमंडल लड़भडोल के सहायक अभियंता राहुल ठाकुर ने कहा कि  "सड़क को सुचारू करने के लिए दो जेसीबी मशीनें लगा दी गई हैं। इस सड़क मार्ग पर बड़े बड़े पथर गिरने की वजह से अधिक समय लग रहा है तथा जल्द ही सड़क मार्ग बहाल कर दिया जाएगा"। भारी बारिश के चलते इस बार लोक निर्माण विभाग को काफी नुकसान हुआ है और अकेले लडभङोल क्षेत्र में ही तकरीबन अढ़ाई करोड़ का आर्थिक नुकसान हुआ है। खैर प्राकृतिक आपदाओं को रोका तो नहीं जा सकता परंतु इससे होने वाले नुकसान को कम जरूर किया जा सकता है इसलिए जरूरी है कि बारिश के दौरान हम किसी पहाड़ी के साथ सटकर ना चलें और ना ही किसी बड़े पेड़ के नीचे खड़े हों। सावधानी में ही सुरक्षा है। धन्यवाद! LADBHAROLNEWS.COM
STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM


Comments