BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

नाके के दौरान जोगिंदरनगर पुलिस ने बरामद की चरस! धुंध का लाभ उठा कर भागे आरोपी!


जोगिन्दरनगर पुलिस ने कधार में एक नाके के दौरान 1 किलो 294 ग्राम चरस बरामद की है। उपमंडल के दूरदराज की पंचायत कधार में शाम को पुलिस ने नाका लगाया हुआ था और इस दौरान पुलिस आने जाने वाली गाड़ियों को चेक कर रही थी कि तभी झटिंगरी की तरफ से दो व्यक्ति आए। उस समय तक हल्का अंधेरा हो चुका था और धुंध भी छाने लगी थी। पूछताछ के दौरान एक व्यक्ति ने अपना नाम भादर सिंह पुत्र तोलू राम गांव पैखरा कथोग तहसील पध्धर बताया। उस व्यक्ति ने पीठ में पिट्ठू बैग पहना हुआ था। जब उससे पुलिस ने पूछा कि इस पिट्ठू बैग में क्या है तो वह भाग खड़ा हुआ और भागते हुए पिट्ठू बैग को सड़क पर फेंक दिया और उसके साथ दूसरा व्यक्ति भी भाग गया। इन दोनों व्यक्तियों ने ढंग से नीचे को छलांग लगाकर धुंध का फायदा उठाते हुए वहां से भाग निकले। उस समय कोई वाहन वहां से नहीं गुजरा और जब पुलिस ने पिट्ठू बैग को चेक किया तो उसमें से 1 किलो 294 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 20, 29, एनडीएंडपीएस एक्ट के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन आरंभ कर दी है। जोगिंदर नगर थाना प्रभारी संदीप शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। धन्यवाद! LADBHAROLNEWS.COM
STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments