BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव तथा जिला परिषद सदस्य अधिवक्ता जीवन ठाकुर ने माता सुरगनी मंदिर में नवाया शीश, मंदिर ग्राउंड के लिए जिला परिषद निधि से दिए ₹50 हजार!


जोगिंदर नगर के चलोटी धार में स्थित काफी दिनों से माता सुरगनी माता के भवन निर्माण हो रहा है और क्षेत्र के बहुत से लोग आर्थिक सहायता और श्रमदान के लिए आगे आ रहे हैं। जिस तरह से लोग भवन निर्माण के लिए आगे आ रहे हैं। माता के प्रति उनके भक्तों  की आस्था देखते ही बनती है। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव व जिला परिषद सदस्य अधिवक्ता जीवन ठाकुर ने सिकंदर धार के चलोटी धार में स्थित माता सुरगनी के मंदिर पहुंचे मंदिर में शीश झुकाया और साथ ही मंदिर निर्माण का भी जायजा लिया। सुरगनी माता के मंदिर के लिए जिला परिषद निधि से मंदिर के ग्राउंड के लिए 50 हजार की धनराशि,एक सोलर लाइट और माता रानी के मंदिर निर्माण के लिए आर्थिक सहायता भी की। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव व जिला परिषद सदस्य अधिवक्ता जीवन ठाकुर ने मंदिर कमेटी को उनके कार्य के लिए प्रशंसा की और शुभकामनाएं दी। धन्यवाद! LADBHAROLNEWS.COM


STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM




Comments