BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

लडभङोल में दी गई कर्फ्यू में ढील, खरीदारी करने को लोगों की उमड़ी भीड़!

न्यूज़ वीडियो

आज लडभङोल बाजार में कर्फ्यू में चार घंटे की ढील दी गई। कर्फ्यू में ढील के कारण काफी लोग अपनी जरुरत का सामान लेने के लिए मार्केट पहुंचे। दुकानों पर दुकानदार सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए नजर आए।

लडभङोल बाजार के एक दुकानदार प्रदीप शर्मा ने बताया कि लाॅक डाऊन के दौरान प्रशासन द्वारा चार घंटे की ढील दी जा रही है अतः लोग कर्फ्यू में दी जा रही ढील का सही प्रयोग करें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए खरीदारी करें।

लडभङोल पुलिस चौकी के प्रभारी श्री हरनाम सिंह ने बताया कि कर्फ्यू में ढील के अंतर्गत लडभङोल मार्केट की जिन दुकानों पर ज्यादा भीड़ है वहां पुलिस ऑफिसर तैनात किए गए हैं। पुलिस ने लोगों से आग्रह किया है कि क्रफ्यू में ढील का लोग नाजायज फायदा ना उठाएं। लोग खरीदारी करते हुए सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखें और दुकान पर गाड़ियों को ना लाएं।

LADBHAROLNEWS.COM की जनता से अपील रहेगी कि बाजार में सामान खरीदते वक्त सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखें और मास्क या कपड़े वगैरह से मुंह कों ढके रहें। घर पर जाकर हाथ सैनेटाईज करना ना भूलें। किसी अपने से हाथ मिलाने की बजाए नमस्कार से ही काम चलाएं। जनहित में जारी :- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM
महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments