BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

खड़ीहार के गांव छाम्ब में बुजुर्ग महिला के साथ हुई मारपीट, जोगिंदर नगर पुलिस ने किया मामला दर्ज!

                         न्यूज वीडियो देखें
लडभडोल :- जोगिंदरनगर के अंतर्गत गांव छम्ब डाकघर खड़ियार में एक मारपीट का मामला सामने आया है जिसमें 85 वर्षीय वृद्ध महिला दमोदरी पत्नी स्वर्गीय मोती राम निवासी गांव छम्ब ने पड़ोस में रहने वाली महिला माया देवी के विरुद्ध  मारपीट करने का मुकदमा दर्ज करवाया है। दमोदरी देवी का कहना है कि बुधवार करीब शाम पांच बजे जब    पीड़िता खेतों से अपने घर आ रही थी तो  माया देवी निवासी छम्ब ने उनके साथ मारपीट की व घसीटा ।वीरवार सुबह पीड़िता दमोदरी देवी को जोगिंदरनगर अस्पताल ले जाया गया और मौके पर पुलिस द्वारा मुक़दमा दर्ज कर मेडिकल करवाया गया जिसमें दमोदरी देवी के पांव में दो टांके तथा टांग व बाजुओं में गुम चोटों के निशान है।पुलिस थाना प्रभारी संदीप शर्मा का कहना है कि आईपीएस की धारा 341 व 323 के तहत यह मुक़दमा जोगिंदरनगर थाने में दर्ज हुआ है।

सूत्रों के अनुसार वृद्ध महिला का आरोप है की पहले भी उसके साथ मारपीट की गई है। इस बात की शिकायत उसने पंचायत में भी की थी। दोबारा ऐसा होने पर वह पुलिस को बताने के लिए बाध्य हो गई। वृद्ध महिला को टांग और बाजू में गुम चोटें और पैर में 2 टांगें लगे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

"STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments