BREAKING NEWS:

लडभड़ोल (चलोटी) के अभिषेक ठाकुर को एनसीसी योगदान के लिए राज्यपाल सम्मान, क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा

Image
लडभड़ोल( मिन्टु शर्मा) 8 फ़रवरी 2026 (वीर खड़का ) लडभड़ोल के छात्र अभिषेक ठाकुर को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए माननीय राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ल द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके अनुशासन, नेतृत्व क्षमता तथा राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। यह उपलब्धि न केवल अभिषेक ठाकुर बल्कि उनके परिवार, शिक्षण संस्थानों और पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। अभिषेक ठाकुर, श्री शिव कुमार एवं श्रीमती सरोज कुमारी के सुपुत्र हैं, जो लड भड़ोल के चलोटी गांव से संबंध रखते हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा भारती विद्या पीठ, बैजनाथ से प्राप्त की तथा बारहवीं कक्षा की शिक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बैजनाथ से पूरी की। वर्तमान में वे पंडित संत राम डिग्री कॉलेज, बैजनाथ से बीसीए की पढ़ाई कर रहे हैं। अभिषेक ठाकुर को प्राप्त यह सम्मान क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और यह संदेश देता है कि समर्पण, मेहनत और अनुशासन से राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई जा सकती है। अभिषेक ठाकुर 5 एचपी बटालियन एनसीसी, धर्मशाला के कैडेट हैं, जो शिमला ग्रुप के अंतर्गत आत...

परीक्षा परिणाम घोषित किए बिना ही गैर बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थी प्रमोट किए जाएंगे अगली कक्षा में, प्रदेश मंत्रिमंडल ने दी सैद्धांतिक मंजूरी!


शुक्रवार को राज्य सचिवालय में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक हुई जिसमें शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने परीक्षा परिणाम के इंतजार में बैठे विद्यार्थियों के भविष्य को लेकर जल्द फैसला लेने की मांग की जिस पर सरकार ने सैद्धांतिक तौर पर मंजूरी देते हुए शिक्षा विभाग की ओर से प्रस्ताव भेजने को कहा गया। विभागीय प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही अधिसूचना जारी हो जाएगी।

इसके अनुसार प्रदेश के ग्रीष्मकालीन स्कूलों की गैर बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थी बिना परिणाम घोषित हुए ही अगली क्लास में प्रमोट किए जाएंगे।

सरकार ने यह भी निर्णय लिया है कि प्रदेश में अभिभावक अपने घर में सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक घर पाठशाला लगाएंगे और बच्चों को पढ़ाएंगे ताकी बच्चों की पढ़ने के प्रति रुचि कम ना हो। इस अभियान को नाम दिया गया है "हर घर बने पाठशाला" जिसके चलते शिक्षक whatsapp ग्रुप बनाकर अभिभावकों को पढ़ाई कराने के वीडियो और गृह कार्य भेजेंगे। शिक्षा विभाग की विशेष टीमें अध्यापकों को इस माध्यम से पढ़ाई कराने के लिए सामग्री भेजेंगी।

बोर्ड कक्षाओं को लेकर फैसला अभी नहीं लिया गया है। इन कक्षाओं को लेकर सरकार 14 अप्रैल तक लगे लाॅक डाउन के समाप्त होने के बाद ही कोई फैसला लेगी।

"STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments