BREAKING NEWS:

लडभड़ोल (चलोटी) के अभिषेक ठाकुर को एनसीसी योगदान के लिए राज्यपाल सम्मान, क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा

Image
लडभड़ोल( मिन्टु शर्मा) 8 फ़रवरी 2026 (वीर खड़का ) लडभड़ोल के छात्र अभिषेक ठाकुर को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए माननीय राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ल द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके अनुशासन, नेतृत्व क्षमता तथा राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। यह उपलब्धि न केवल अभिषेक ठाकुर बल्कि उनके परिवार, शिक्षण संस्थानों और पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। अभिषेक ठाकुर, श्री शिव कुमार एवं श्रीमती सरोज कुमारी के सुपुत्र हैं, जो लड भड़ोल के चलोटी गांव से संबंध रखते हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा भारती विद्या पीठ, बैजनाथ से प्राप्त की तथा बारहवीं कक्षा की शिक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बैजनाथ से पूरी की। वर्तमान में वे पंडित संत राम डिग्री कॉलेज, बैजनाथ से बीसीए की पढ़ाई कर रहे हैं। अभिषेक ठाकुर को प्राप्त यह सम्मान क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और यह संदेश देता है कि समर्पण, मेहनत और अनुशासन से राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई जा सकती है। अभिषेक ठाकुर 5 एचपी बटालियन एनसीसी, धर्मशाला के कैडेट हैं, जो शिमला ग्रुप के अंतर्गत आत...

लाॅक डाउन का करें सही तरीके से पालन नहीं तो प्रशासन करेगा कड़ी कानूनी कार्रवाई! नायब तहसीलदार पूर्ण चंद कौंडल ने चलाया जागरूकता अभियान!

कोरोना महामारी के संकट को देखते हुए आज जोगिंदर नगर उपमंडल की मकरीडी उपतहसील के नायब तहसीलदार पूर्ण चन्द कौंडल जी ने जोगिंदर नगर से लोगों को व दुकानदारों को जागरूक करते हुए एक अभियान छेड़ा जिसमे कौंडल जी ने मच्छयाल , चलराहग , कमेहड़ , द्रहल , मकरीडी, बसाहि , द्रुब्बल आदि गांव के लोगों व सभी दुकान मालिकों को मौके पर जाकर कड़े दिशा निर्देश दिए , जिसमे उन्होंने कहा कि दुकान मालिक स्वयं व आने वाले ग्राहक मास्क का प्रयोग करेंगे , सामाजिक दूरी को बनाये रखेंगे । यदि कोई ग्राहक बिना मास्क के दुकान पर समान लेने आता है तो उसे मास्क पहनने को कहे अन्यथा सामान न प्रदान करे । यदि कोई भी आम नागरिक बिना मास्क और बिना सामाजिक दूरी के सुबह 10 से दोपहर 2 बजे  घूमता हुआ पाया गया तो उसके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही करी जाएगी।

बेवजह घूमने वाले नहीं बक्शे जायेंगे, बाहर से आने वाले घूमते हुए पाए गए तो होगा पुलिस में केस दर्ज!

बेवजह घूमने वाले बक्शे नही जाएंगे । इसी के साथ नायब तहसीलदार कौंडल जी ने कहा कि जो लोग दूसरे प्रदेशों से आ रहे हैं या जिन्हें सरकार द्वारा घर पर रहने के लिए कानूनन कहा गया है वो लोग गांव , शहर, या दुकानों पर घूमते हुए मिल गए या सूचना प्राप्त हुई तो उनके विरुद्ध कानून के तहत कड़ी कार्यवाही करते हुए उन्हें दंडित किया जाएगा। जिन लोगों को होम कवारटाईन के लिए कहा गया है यदि वो लोग घूमते हुए पाए गए तो उनके विरुद्ध पुलिस मे केस दर्ज किया जाएगा। लोगों से आग्रह किया गया कि बाहर के राज्यों से आने वाले लोगों की सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन को दें।
महामारी को लेकर सरकार है बहुत गंभीर, जनता की एक छोटी सी भूल डाल सकती है समाज को खतरे में!

नायब तहसीलदार पूर्ण चन्द कौंडल ने बताया कि इस कोरोना महामारी को लेकर केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार बहूत गम्भीर है। केंद्र से लेकर प्रदेश तक सरकार ने कड़े दिशा निर्देश जारी किए हैं। कृपया आम नागरिक जारी किए हुए निर्देशों का पालन करें। जनता की एक भूल मानव सभ्यता को भारी संकट मे डाल सकती है। उन्होंने पंचायत प्रधान, पंच , पटवारी , स्वास्थ्य कार्यकर्ता और अन्य विभाग को दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके दौरान उन्होंने 5 राशन की किटें भी जरूरतमंद प्रवासी लोगों को बांटी।

यह सब रहे इस अवसर पर नायब तहसीलदार के साथ उपस्थित!

उनके साथ इस अभियान के दौरान उनकी टीम के  रीडर विजय भंडारी , पटवारी और अन्य सदस्य थे।

LADBHAROLNEWS.COM की जनता से अपील है की लॉक डाउन का सही तरीके से पालन करें और कर्फ्यू में दी जा रही डील का नाजायज फायदा ना उठाएं नहीं तो परिणाम गंभीर हो सकते हैं। धन्यवाद!

"STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments