BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

विधायक प्रकाश राणा ने दी सबको पृथ्वी दिवस की शुभकामनाएं! लोगों से की इसे संजोने की अपील!



आज क्षेत्र के विधायक माननीय प्रकाश राणा ने पृथ्वी दिवस के अवसर पर क्षेत्रवासियों को पृथ्वी दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि "हमें यह धरती अपने पूर्वजों से विरासत में मिली है चलो इसकी हम रक्षा करते हैं और आज इसकी देखभाल करते हैं ताकि हम इसे आने वाले पीढ़ी तक छोड़ सके, जीने के लिए एक सुंदर घर"!
समस्या होने पर लोगों को अवगत कराने की की अपील!

विधायक महोदय ने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि लोग अपने परिजनों के साथ बेहतर समय व्यतीत कर रहे होंगे। अगर फिर भी किसी को कोई दिक्कत हो तो आप अवगत करा सकते हैं।

LADBHAROLNEWS.COM की तरफ से भी आप सबको पृथ्वी दिवस की शुभकामनाएं! आइए इस दिन पर यह प्रण लेते हैं कि हम प्रदूषण जानबूझकर नहीं फैलाएंगे और इसे साफ सुथरा रखेंगे ताकि आगे हमारी आने वाली पीढ़ी को भी साफ-सुथरी जगह प्राप्त हो। धन्यवाद!

"STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM
महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments