BREAKING NEWS:

जोगेंद्रनगर ब्लाक कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित

Image
 जोगिंद्रनगर/लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) :- हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जोगेंद्रनगर के पदाधिकारियों, जोन अध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्यों की नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी। नई कार्यकारिणी में एडवोकेट इंद्र सिंह धीमान को जोगेंद्रनगर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, प्यार चंद जोगेंद्रनगर, काली दास पालसरा लांगणा, भारत ममाननिया लडभड़ोल, रणवीर सिंह मकरीडी, राम लाल भराडू, ओम प्रकाश जिमजिमा, पीताम्बर सिंह चौंतड़ा, स्वर्ण सिंह चौंतड़ा, भगवान दास ढेलू, दिनेश कुमार द्राहल को उपाध्यक्ष, जगदीश ठाकुर मकरीड़ी, (नरेंद्र ठाकुर उर्फ पप्पी) लडभड़ोल, उमीद कटवाल लांगणा, एडवोकेट दिनेश गांव कंधार, राकेश कुमार भराडू, पवन शर्मा, इंद्र पाल गांव हार गुनेंन, कमला देवी गांव बल्ह, देव राम।                   एडवोकेट इंद्र सिंह धीमान को बनाया गया अध्यक्ष गांव रुब्बल, रविंद्र ठाकुर गांव नोहली, सुमीत कुमार, सुरेंद्र ठाकुर, लक्की ठाकुर, भुवनेश पंत जोगेंद्रनगर, रेनू कुमारी पीहड़ बेहलू को महा सचिव, मदन लाल गांव बिहूं, जोगिंद्...

लडभङोल की ऊटपुर पंचायत के राजमल के बेटे की नहीं मिल रही थी दवाइयां, युवा कांग्रेस अध्यक्ष विवेक जसवाल ने की सहायता!

                           न्यूज़ वीडियो देखें
लडभडोल :-  तहसील की ऊटपुर पंचायत के निवासी राजमल पुत्र स्वर्गीय पूर्णचंद पेशे से एक दिहाड़ी दार मजदूर हैं। राजमल के दो बेटे हैं और दुख की बात यह है  की जन्म से ही दोनों बालक विकलांग है। राजमल के एक बेटे का इलाज पिछले 9 सालों से चंडीगढ़ पीजीआई में चल रहा है और बेटे की दवाइयां चंडीगढ़ पीजीआई से ही मिलती हैं। लाॅक डाउन के चलते दवाइयों का मिलना काफी मुश्किल हो गया था।

युवा कांग्रेस अध्यक्ष जोगिंदर नगर विवेक जसवाल सहायता को आए आगे, उपलब्ध करवाई दवाइयां!

ऐसी स्थिति में युवा कांग्रेस अध्यक्ष जोगिंदर नगर विवेक जसवाल ने दवाइयां उपलब्ध करवाकर राजमल के परिवार की मदद की है जिसके लिए राजमल ने विवेक जसवाल का आभार व्यक्त किया है।

राजमल ने प्रशासन से की बीपीएल की सूची में शामिल किए जाने की मांग!

राजमल के अनुसार उनका नाम बीपीएल या आईआरडीपी की सूची में शामिल नहीं है जबकि वह इसके लिए पात्र हैं। उन्होंने प्रशासन से उन्हें बीपीएल की सूची में शामिल किए जाने की मांग की है।

LADBHAROLNEWS.COM युवा कांग्रेस अध्यक्ष विवेक जसवाल द्वारा किए जा रहे जन सेवा के कार्य की सराहना करता है। हमारी पंचायत प्रधान से अपील रहेगी की राजमल का नाम बीपीएल सूची में शामिल किया जाए।

"STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments