BREAKING NEWS:

लडभड़ोल में सामान्य ज्ञान परीक्षा का सफल आयोजन, 400 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया भाग

Image
लडभड़ोल में सामान्य ज्ञान परीक्षा का सफल आयोजन, 400 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया भाग  विवेकानंद केंद्र कांगड़ा के तत्वावधान में राजकीय महाविद्यालय लडभड़ोल के सहयोग से क्षेत्र में सामान्य ज्ञान परीक्षा का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। इस परीक्षा में लडभड़ोल क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों और महाविद्यालयों के 400 से अधिक छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम के संयोजक तिलक शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि विवेकानंद केंद्र द्वारा युवाओं में सामान्य ज्ञान और बौद्धिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह परीक्षा वर्ष 2004 से निरंतर आयोजित की जा रही है। लडभड़ोल क्षेत्र में इस परीक्षा का सफल आयोजन वर्ष 2013 से लगातार किया जा रहा है, जिसे स्थानीय विद्यार्थियों और अभिभावकों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। इस अवसर पर नव निराला और गफूर मोहम्मद ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। अतिथियों ने विद्यार्थियों के उत्साह की सराहना करते हुए उन्हें ऐसी प्रतियोगी परीक्षाओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। परीक्षा को सुचारू रूप से संपन्न करवाने में डॉ. पंकज, विजय राणा, अनिल कु...

सराहनीय कदम! ग्राम सुधार सभा के सदस्यों तथा क्षेत्र के अन्य कई दानवीरों ने प्रेम मेमोरियल ट्रस्ट के माध्यम से मुख्यमंत्री राहत कोष में दी सहायता राशि!


कोविड-19 संक्रमण महामारी से निपटने हेतु  लडभड़ोल क्षेत्र से ग्राम सुधार सभा गांव बसालन के सदस्यों ने 21550 रूपए रुपए की सहयोग राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में दी है। इसके इलावा बूथ कमेटी सिमस के सदस्यों ने 14000 रुपए , बजरोड महिला मंडल सदस्यों ने 5100 रूपए , शोहर महिला मंडल ने 2100 रुपए , एस सी कम्युनिटी महिला मंडल सिमस ने 2100 रुपये, महिला मंडल बराड़ ने 2100 रुपए ,  विनोद कुमार प्रधान माता सिमसा कमेटी ने 5100 रुपए, महिला मंडल सिमस ने 5100 रुपए , महिला मंडल बदारटू के सदस्यों ने 2100 रुपए  तथा  सिमस  के  प्रबुद्ध गांव वासियों ने 13550 रूपए , व  जोगिंदर नगर क्षेत्र की ग्राम पंचायत भराड़ू के प्रधान  जी ने 1100 रु,महिला मंडल अप्पर पेटू की सदस्यों ने 1100 रूपए , चतुर्भुजा महिला मंडल लोहर पेटू ने 2200 रूपए , ग्राम पंचायत बाता री वयूँह से नव दुर्गे महिला मंडल वीरधार ने 2000 रुपए  तथा ज्योति महिला मंडल निचला  अंद्राहळू ने 2500 रुपए  मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए प्रेम मैमोरियल पब्लिक चैरिटबल ट्रस्ट में जमा किये  ट्रस्ट विधायक प्रकाश राणा  व प्रभारी प्रेम चंद राणा (सुरेश) ने  सहयोग हेतु सभी दानी लोगों तथा संस्थाओं का  आभार व्यक्त किया है।

LADBHAROLNEWS.COM इन सभी दानवीर सज्जनों और देवियों का मुख्यमंत्री राहत कोष में सहयोग राशि देने के लिए आभार व्यक्त करता है। धन्यवाद!


"STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments